Advertisement
Advertisement

नवादा: चोरी के आभूषण के साथ 10 अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

भारी मात्रा में हथियार और जिंदा कारतूस सहित अन्य सामान बरामद

नवादा : जिले की पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है.

पुलिस ने चोरी के आभूषण के साथ 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

मामला बुंदेलखंड ओपी थाना क्षेत्र की है. इस दौरान पुलिस ने सघन छापेमारी कर

भारी मात्रा में हथियार और जिंदा कारतूस, सोने चांदी के आभूषण ताला तोड़ने वाला मशीन,

चुरा, तलवार सहित कई उपकरण को भी बरामद किया है.

2 महिला सहित 10 लोग गिरफ्तार

इसकी जानकारी नवादा डीएसपी उपेंद्र प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी.

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बुंदेलखंड एवं नगर थाने की टीम गठित कर छापेमारी की गई.

छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में हथियार के साथ 2 महिला सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

सभी गिरफ्तार व्यक्ति उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला के रहने वाले हैं

तथा 2 महिला सहयोगी जो उत्तर प्रदेश के औरैया जिले की रहने वाली है.

nawada police 22Scope News

चोरी के आभूषण : कई जिलों में चोरी की घटना का दे चुका है अंजाम

गिरोह के सदस्यों ने स्वीकारोक्ति बयान के अनुसार चोरों के इस गिरोह के गुट

सर्दी के मौसम में चोरी के लिए नवादा, नालंदा व जमुई जिला आए हुए हैं.

उन्होंने विगत दिनों में रोड थाली 1 रन थाने में हुई आभूषण दुकान की चोरी में संलिप्त स्वीकार की है.

इनकी निशानदेही पर विभिन्न घटनास्थल से चुराई गई आभूषण और संपत्ति बरामद हुई है.

इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी और संपत्ति की बरामदगी हेतु पुलिस रिमांड पर लेकर छापेमारी की कार्रवाई कर रही है.

रिपोर्ट: अनिल शर्मा

Commercial Advertisment

Jharkhand Assistant Teacher Recruitment 2023: संशोधित रिजल्ट के बाद नियुक्ति प्रक्रिया...

झारखंड सहायक आचार्य भर्ती 2023 के संशोधित रिजल्ट वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू। काउंसेलिंग के 3 दिनों में नियुक्ति और 15 दिनों...

Bihar News: बिहार को 10,845 करोड़ रुपये की सौगात, कर हस्तांतरण...

 केंद्र सरकार ने दीपावली और छठ से पहले बिहार को 10,845 करोड़ रुपये जारी किये। कर हस्तांतरण में बिहार देश में दूसरे स्थान पर...

Ranchi Railway Station: दिव्यांग यात्रियों के लिए लगेगी Digital Sign Language...

 रांची रेलवे स्टेशन पर जल्द Digital Sign Language System लगेगा। स्क्रीन पर डिजिटल अवतार सांकेतिक भाषा में ट्रेन के आगमन, प्रस्थान और अन्य घोषणाओं...