सुपरस्टार प्रभास के लिए कैसा रहा साल 2022, जानिए

मुंबई : सुपरस्टार प्रभास की फिल्में 2022 में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई.

प्रभास की साल 2022 की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट गई. उनकी फिल्म ‘राधे श्याम’ फ्लॉप रही.

वहीं ‘आदिपुरुष’ के टीजर भी काफी बुरा हाल रहा.

जाहिर सी बात है कि ब्लॉक बस्टर फिल्म बाहुबली के बाद से लोगों की उम्मीदें एक्टर से बढ़ गई है.

ऐसे में बैक टू बैक दो फिल्मों का ऐसे फ्लॉप होना बेहद निराशा जनक हैं.

पुष्पा के डायरेक्टर के साथ करेंगे फिल्म

ऐसी खबरें सामने आ रही है कि ‘पुष्पा’ के निर्देशक सुकुमार के साथ प्रभास अपनी अगली फिल्म साइन करने जा रहे हैं. पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. अब इसके बाद सुकुमार एक और पैन इंडिया फिल्म पर काम शुरू करेंगे, जिसमें प्रभास लीड रोल में रहेंगे. प्रभास और सुकुमार की ये फिल्म साल 2024 में रिलीज हो सकती है.

prabhas1 22Scope News

सुपरस्टार प्रभास: लिस्ट में ये फिल्में भी है शामिल

फिलहाल इस फिल्म को लेकर कोई ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है. वही इसके अलावा ‘केजीएफ’ फेम निर्देशक प्रशांत नील की ‘सालार’, ‘कबीर सिंह’ फेम निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’, महानती निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ और निर्देशक मारुति की फिल्म ‘राजा डीलक्स’ में भी प्रभास नजर आने वालें हैं. अब देखना होगा कि सुकुमार के साथ प्रभास की जोड़ी क्या धमाल मचाती है. इसके बाद ये उम्मीद है कि 2023 में प्रभास की फिल्में वापस ट्रैक पर आ पाएंगी. जिस तरह से उनकी बिग बजट की फिल्में 2023 में रिलीज होने जा रही है, उससे पूरी उम्मीद की जा सकती है कि इस बार लोगों को ये फिल्में पसंद आएंगी.

Bihar Police Didi: बेटियों की सुरक्षा की कमान अब ‘पुलिस दीदी’...

Bihar Police Didi: बिहार में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में ‘पुलिस दीदी’ यानी अभया ब्रिगेड की पहल को...

Magadh Mahila College Science Block:  CM सम्राट चौधरी का छात्राओं को...

Magadh Mahila College Science Block: बिहार में छात्राओं को बेहतर उच्च शिक्षा और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने एक...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: कोयला लदे हाईवा की चपेट में...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: चास-तेलीडीह फोरलेन पर कोयला लदे हाईवा की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत...