हजारीबाग के पननवाटांड में मूलभूत सुविधाएं भी मयस्सर नहीं

HAZARIBAGH: हजारीबाग जिला मुख्यालय से लगभग 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पननवाटांड गांव में आजादी के आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी बिजली सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं लोगों को मयस्सर नहीं. इस गांव में अभी तक बिजली नहीं पहुंची है लेकिन इस गांव से होकर गुजरने वाली एनटीपीसी की कन्वेयर बेल्ट जिससे कोयले की धुलाई होती है उसमें 24 घंटे बिजली का सप्लाई होती है और बल्ब भी जलते हैं, इस बल्ब को देखकर गांववाले दूर से ही खुश हो जाते हैं.

sadak 2 22Scope News


‘बिजली नहीं रहने के कारण होते हैं हाथियों के हमले’


HAZARIBAGH: बिजली नहीं रहने के कारण हाथियों द्वारा बार-बार इस गांव पर हमला किया जाता है. जिससे बचने के लिए यह लोग गांव के ही सरकारी स्कूल के छत पर शरण लिए रहते हैं.
पननवाटांड के ग्रामीणों ने न्यूज 22 स्कोप से बातचीत में कहा कि इस गांव में बिजली और सड़क अच्छी नहीं होने के कारण उन्हें बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. बार-बार हाथी आकर उनके घरों को तोड़ जाते हैं. उन्होंने बताया कि बिजली नहीं रहने के कारण गांव में कोई गाड़ी भी नहीं आती है, जिससे डिलीवरी पेशेंट या किसी बीमार व्यक्ति को ले जाने लाने में काफी परेशानी होती है.


गांव में पोल तो गिरे हैं लेकिन बिजली नहीं आई


वही गांव की एक महिला ने बताया कि बिजली के पोल तो गिरे हैं लेकिन अभी तक उनके गांव में बिजली नहीं आई है सड़क भी अच्छी नहीं है.


वन विभाग से एनओसी मिलते ही पहुंचाएंगे बिजलीः डीसी

nancy sahay 22Scope News


हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय ने बताया कि वन विभाग के क्लीयरेंस

का मामला है. एनओसी की जरूरत पड़ती है. एनओसी मिलते ही

उक्त गांव तक बिजली पहुंचाने की कोशिश की जाएगी.

वहीं बिजली विभाग के एक्सक्यूटिव इंजीनियर महादेव मुर्मू ने

बताया कि इस ग्राम का विद्युतीकरण दीनदयाल उपाध्याय

योजना से होना था लेकिन फॉरेस्ट का कुछ प्रॉब्लम आने के

कारण अब इस गांव का विद्युतीकरण जरेडा के माध्यम से

होगा जिसके लिए उन्होंने ग्राम सभा का आयोजन कर लिया है.

वहां पोल भी गिराए जा चुके हैं जैसे ही उन्हें एनओसी प्राप्त

होगी वहां बिजली की समस्या को दूर कर दिया जाएगा.

रिपोर्ट: शशांक

Bihar Industrial Investment: बिहार में उद्योगों को मिली नई रफ्तार, BIADA...

Bihar Industrial Investment, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) ने राज्य में औद्योगिक गतिविधियों और निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में 12...

Bihar Gandak River Flood Relief: गंडक के उफान से 6 जिलों...

Bihar Gandak River Flood Relief: नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बिहार की गंडक नदी खतरे के निशान से...

Gandhi Jayanti 2026: कलकत्ता पब्लिक स्कूल में गांधी और शास्त्री जयंती...

Gandhi Jayanti 2026: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती (2 अक्टूबर) के पावन अवसर पर कलकत्ता पब्लिक...