HAZARIBAGH: हजारीबाग में एक युवती को एक सिख परिवार में शादी कर
तीसरी पत्नी बनना महंगा पड़ गया. महिला को ससुराल वालों का विरोध इस तरह से झेलना पड़ा कि उसकी जान पर बन आई. महिला को उसकी ननद और उसके बेटे के साथ पड़ोसी के एक युवक ने पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की. गंभीर अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

महिला की पहचान सरदार परमजीत सिंह की पत्नी तिलकी कुमारी के रुप में हुई. अआग का धुआं देखकर और महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग वहां पहुंचे और उसके पति को सूचित किया. किसी तरह से उक्त महिला की आग को बुझाया गया और झुलसी हुई तिलकी कुमारी को सदर अस्पताल हजारीबाग के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया.
घायल महिला को किया गया रिम्स में भर्ती
आग से झुलसी हुई महिला ने हजारीबाग अस्पताल में पुलिस को दिए बयान में बताया तीन युवक और उसकी ननद हरजीत कौर और उसके दो लड़के घर के पीछे के रास्ते से घुसकर मुंह दबा दिया. और पेटमेरी मुझे जान से मारने के ख्याल से मुंह बांधकर मेरे शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया.
जिसमें दो युवक ननद हरजीत कौर के लड़के एक पड़ोसी का लड़का था.
आस-पड़ोस और सूत्रों की मानें तो झुलसी हुई महिला सरदार
परमजीत सिंह की तीसरी पत्नी बताई जाती है. परिवार में इस शादी
का विरोध चल रहा था और घरेलू झगड़े हो रहे थे.
हालांकि घरेलू झगड़े की बात पर पुलिस की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
इधर महिला की गंभीर अवस्था को देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया.
रिपोर्ट: शशांक
- Patna Women’s College MoU: पटना वीमेंस कॉलेज और जैव विविधता पर्षद में करार, छात्राओं को मिलेंगे शोध के नए अवसर
- Chhath Song Shooting: देव सूर्य मंदिर में छठ गीत की शूटिंग, कला-संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार पहुंचे
- JPSC Exam Cancellation: झारखंड हाईकोर्ट ने तीन भर्ती परीक्षाओं पर फैसला रखा सुरक्षित, जानें पूरा मामला

















