लालपुर स्थित श्रेया गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने की खुदकुशी

RANCHI: राजधानी रांची के लालपुर स्थित श्रेया गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा ने फांसी लगाई. फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया. इस मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है

ranchi atmhatya 2 22Scope News

लालपुर स्थित श्रेया गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा का शव लटकता मिला. छात्रा हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी. छात्रा की पहचान शगुफ्ता परवीन के रूप में हुई, जो बोकारो जिले के लालपनिया की रहने वाली हैं. छात्रा ने हॉस्टल के अपने कमरे में फांसी लगा ली है. घटना की जानकारी हॉस्टल प्रबंधन ने लालपुर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी.

परीक्षा में फेल होने से थी परेशान

ranchi atmhatya 22Scope News


छात्रा ने क्यों फांसी लगाकर आत्महत्या की है अब तक

इसके पीछे का सही वजह सामने नहीं आ पाया है. श्रेया गर्ल्स हॉस्टल में

रहने वाली छात्राओं ने बताया कि शगुफ्ता वूमेंस कॉलेज से बीकॉम

की पढ़ाई कर रही थी, लेकिन सेमेस्टर 3 की परीक्षा में फेल हो गयी थी.

इसी वजह से वह कुछ दिनों से काफी परेशान थी. छात्राओं ने

आशंका जतायी है कि परीक्षा में फेल होने की वजह से ही शगुफ्ता ने

आत्महत्या की है. छात्रा बोकारो जिले के ललपनिया की रहने वाली थी.

जो हॉस्टल में रहकर रांची विमेंस कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी.

रिपोर्ट: मुर्शिद/करिश्मा

PIB Vartalap 2026 Jamshedpur: जमशेदपुर में PIB की बड़ी कार्यशाला, पत्रकारों...

PIB Vartalap 2026 Jamshedpur: भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत आने वाले प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB), रांची ने जमशेदपुर में 'वार्तालाप-2026'...

Garhwa Rojgar Mela 2026: रोजगार मेले से बदली युवाओं की किस्मत,...

Garhwa Rojgar Mela 2026: गढ़वा जिले में श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण और कौशल विकास विभाग के तहत जिला रोजगार कार्यालय-सह-मॉडल करियर सेंटर द्वारा आयोजित 'दत्तोपंत...

Dhanbad News: निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने गैंगस्टर प्रिंस खान पर...

Dhanbad News: निरसा के विधायक अरूप चटर्जी ने गैंगस्टर प्रिंस खान पर फ़ोन कॉल, WhatsApp कॉल और ऑडियो मैसेज के ज़रिए धमकी देने का...