अब किसान आन्दोलन में अडानी-अम्बानी की भी चर्चा

रांचीः संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा आहूत भारत बंद को सफल बनाने के लिए विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ता और नेता राजधानी रांची सहित झारखंड के विभिन्न शहरों में सड़क पर है, उनकी ओर से भारत बंद की सफलता के दावे किए जा रहे है.

Rajib fianl 01 22Scope News

इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि किसान आन्दोलन के दौरान अब तक करीबन छह सौ किसानों की मौत हुई है, लेकिन प्रधानमंत्री किसानों की समस्या सुनने के बजाय किसानों का उपहास उड़ा रहे हैं, संवैधानिक संस्था द्वारा ही देश के संविधान को धत्ता बताया जा रहा है.

जब लोगों का जीवन ही बाधित हो गया, तब ट्रैफिक चालू रहने से क्या लाभ

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि मोदी सरकार इस देश की जमीन से लेकर आसमान बेचने की तैयारी में है. यह बन्दी किसानों, मजदूरों और युवाओं में मोदी सरकार की नीतियों के प्रति गुस्से का इजहार है. यह स्वत:स्फूर्त आन्दोलन है और यह आन्दोलन 2024 तक जारी रहेगा. सुप्रियो भट्टाचार्य से जब यह पूछा गया कि इस बन्दी से आम लोगों का जीवन बाधित हो रहा है तो जबाव दिया कि जब लोगों का जीवन ही बाधित हो गया है तब ट्रैफिक चालू रहने से क्या होगा.

Suproyo 01 22Scope News

सीपीआई के भुनेश्वर मेहता ने कहा कि केन्द्र सरकार इस भ्रम में न रहे कि आज किसान अकेला है, भले ही अडानी-अम्बानी किसी की साथ खड़ा हो, लेकिन देश का आम मजदूर, छोटा व्यापारी और पूरा देश उनके साथ खड़ा है.  सराकार किसानों की मांगों का सुने, एमएसपी को लागू करे, तीनों काले कृषि कानूनों को वापस ले.

obc Final 01 22Scope News

जबकि राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के राजेश ने कहा कि पिछले नौ माह से देश का अन्नदाता सड़क पर है,अब तक सात सौ से अधिक किसानों की मौत हो चुकी है, यह  काला कानून सिर्फ किसानों के विरुद्ध ही नहीं बल्कि आम जनों के विरुद्ध है. राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा किसानों के साथ खड़ी है, केन्द्र सरकार बिना देरी किए इस काले कानून को वापस ले.

Of course this novelty ‘Final Fantasy’ fork is an oversized sword replica

https://22scope.com/news/business/of-course-this-novelty-final-fantasy-fork-is-an-oversized-sword-replica

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...