Advertisment

दही-चूड़ा के भोज में पुलिस, पब्लिक और पूर्व नक्सली पांत में

रांची : दही-चूड़ा- देश भर में मकर संक्रांति के पव को लेकर उत्साह है. श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. वहीं झारखंड की राजधानी रांची के ग्रामीण एसपी आवास में मकर संक्रांति बेहद खास तरीके से मनाई गई. मौके पर पूर्व नक्सली, आम लोग और पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर ग्रामीण एसपी ने दही-चूड़ा का लुफ्त उठाया.

gramin sp1 22Scope News

जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

वैसे मकर संक्रांति पूरे देश में 15 जनवरी को मनाया जायेगा. इस मौके पर दही चूड़ा का अपना ही अलग महत्व माना जाता है. इस पर्व पर आपसी भाईचारे का संदेश दिया जाता है. राजधानी रांची में भी मकर संक्रांति के मौके पर रांची पुलिस के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम के आवास पर बेहद खास अंदाज में मकर संक्रांति मनाई गई मौके पर जहां जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया.

gramin sp12 22Scope News

सभी धर्म के लोग एकसाथ मिलकर मनाते हैं त्यौहार- ग्रामीण एसपी

वहीं एक लाइन में बैठकर एसपी से लेकर पूर्व नक्सली और आम लोगों के साथ पुलिसकर्मियों ने दही चूड़ा का लुफ्त उठाया. मौके पर ग्रामीण एसपी ने बताया कि भारत की संस्कृति को हमने बचपन से देखा है कि सभी धर्म के लोग एकसाथ मिल कर पर्व त्यौहार मनाते हैं. इसलिए पूर्व नक्सली से लेकर आम लोगों के साथ मिल कर खुशियां बना रहे हैं.

gramin sp noshad alam 22Scope News

दही-चूड़ा: कार्यक्रम में पूर्व नक्सली भी हुए शामिल

राजधानी रांची सहित पूरे देश में मकर संक्रांति के रंग में रंगा है. वही राजधानी रांची के ग्रामीण एसपी आवास पर अनोखी मकर सक्रांति देखने को मिली. सामाजिक सद्भाव का उदाहरण पेश करते हुए एसपी आवास में मकर संक्रांति मनाया गया. जिसमें पुलिस विभाग के जवान, आम लोग के साथ-साथ मुख्यधारा से जुड़ चुके पूर्व नक्सली भी शामिल हुए. जो इस मौके पर बेहद उत्साहित नजर आ रहे थे. मौका था जब किसी एसपी के आवास में एक लाइन में बैठकर दही चूड़ा का लुफ्त उठाते नजर आए.

मकर संक्रांति के मौके पर दही चूड़ा का महत्व संदेश यह बताता है कि हमारी संस्कृति में सभी लोग मिलकर खुशियां मनाते हैं और दुख से लेकर सुख तक कंधे से कंधा मिलते हैं.

रिपोर्ट: मुर्शीद आलम

Bihar Investment News: 51,600 करोड़ के MoU से बदलेगी बिहार की...

बिहार में 51,600 करोड़ रुपये के निवेश के लिए 10 प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ MoU हुआ। स्टील, टेक्सटाइल, न्यूक्लियर एनर्जी और फार्मा सेक्टर...

SC ST Reservation Update: SC में केंद्र का बड़ा बयान, एससी...

SC ST Reservation Update: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि एससी और एसटी में OBC की तरह Creamy Layer लागू नहीं की...

NEET UG Exam Update: CBT Mode और दो चरणों में परीक्षा...

NEET UG Exam Update: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि NEET UG परीक्षा CBT मोड या JEE की तर्ज पर दो चरणों...