Advertisment

मकर संक्रांति पर छकरबंधा में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व नक्सल प्रभावित इलाके में लोगों ने उठाया चूड़ा–दही भोज का लुत्फ

मकर संक्रांति पर छकरबंधा में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व नक्सल प्रभावित इलाके में लोगों ने उठाया चूड़ा–दही भोज का लुत्फ

गयाजी : जिले के इमामगंज विधानसभा अंतर्गत डुमरिया प्रखंड के छकरबंधा में मकर संक्रांति के अवसर पर भव्य चूड़ा–दही भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व औरंगाबाद के सांसद अभय कुशवाहा ने अपने संसदीय क्षेत्र छक्रबंधा में किया। इस आयोजन में करीब 20 से 25 हजार की संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए।

कभी नक्सल प्रभावित ईलाका माना जाता था डुमरिया

डुमरिया क्षेत्र को लेकर खास बात यह रही कि यह इलाका कभी नक्सल प्रभावित माना जाता था। जहां दिन के उजाले में भी लोगों को आने-जाने में भय लगता था, लेकिन आज उसी क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में हजारों लोगों के साथ खुलेआम भोज का आयोजन होना बदले हुए हालात और लोकतांत्रिक मजबूती का प्रतीक बना।

बड़ी संख्या के राजद कार्यकर्ता, विधायक और स्थानीय प्रतिनिधि हुये शामिल 

भोज कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कई वरिष्ठ नेता, विधायक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और विकास का संदेश दिया।

राजद सांसद अभय कुशवाहा ने कहा – यह आयोजन उसी सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है

इस मौके पर राजद सांसद अभय कुशवाहा ने कहा कि छकरबंधा और डुमरिया जैसे इलाकों में अब शांति, विकास और विश्वास का माहौल कायम हुआ है। यह आयोजन उसी सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है, जहां लोग बिना किसी भय के एकजुट होकर पर्व मना रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार को नंदई गांव को भी पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल करनी चाहिए, ताकि क्षेत्र के विकास को और गति मिल सके।

ये भी पढ़े :  Breaking News – रेलवे बोर्ड ने दी ललित ग्राम वीरपुर रेल लाईन को मंजूरी, डीपीआर बनाने का प्रक्रिया शुरू

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...