बिहार में ‘वॉर जोन’ में सरकार! अब ट्विटर बना हथियार

PATNA: ‘वॉर जोन’ में सरकार – बिहार में महागठबंधन में घमासान बढ़ता ही जा रहा है. इस बार ट्विटर के जरिये जेडीयू और आरजेडी के बीच का अनबन सामने आ रहा है. दोनों पार्टी ने अपने तीर ट्विटर के जरिये फेंका है. दोनों पार्टियों ने अलग- अलग ट्वीट कर अपने नेता की तारीफ़ की है. इससे महागठबंधन के बीच की दूरी साफ़ देखने को मिल रही है.

‘वॉर जोन’ में सरकार – शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने पोस्ट कर लिखा शिक्षित बिहार तेजस्वी बिहार

chandrashekhar tweet 22Scope News

आरजेडी कोटे से शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने पोस्ट कर लिखा ‘शिक्षित बिहार तेजस्वी बिहार’. इसके जरिये एक आर्टिकल लिखा गया है जिसमें सरकारी स्कूलों के सर्वे की बात बताई गई है. इसमें शिक्षामंत्री ने सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे के आकलन की बात भी कही है.

जेडीयू के नीरज कुमार के ट्वीट में बढ़ता बिहार, नीतीश कुमार

ट्वीट नीरज 22Scope News


शिक्षामंत्री चंद्रशेखर के ट्वीट के बार नीरज कुमार ने ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा
ट्विटर शिक्षित कुमार, शिक्षित बिहार, ट्विटर की नहीं काम की सरकार.

इस बाबत नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव का नाम लिए बगैर

कहा कि वे अभी नई पीढ़ी के हैं और नीतीश कुमार शिक्षित हैं

इसलिए उन्होंने कहा कि वे सिर्फ जेडीयू की उपलब्धियों के

बारे में बता रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में विकास

लाने का काम नीतीश कुमार ने किया है इसलिए बढ़ता बिहार, नीतीश कुमार और शिक्षित कुमार शिक्षित बिहार लिखा है.

‘वॉर जोन’ में सरकार – महागठबंधन में सब ऑल इज वेलः नीरज

वहीं नीरज कुमार ने कहा कि ट्विटर के जरिये उन्होंने अपनी बात रखी है और आरजेडी वालों ने अपनी बात रखी है. इसका महागठबंधन की सेहत पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है. महागठबंधन में सब ऑल इज वेल है. बहरहाल अलग-अलग पोस्ट और अपने-अपने नेता को आगे बढ़ाने का संदेश साफ तौर पर दोनों पार्टी के बीच के रार का साफ तौर पर संदेश दे रही है.

रिपोर्ट: प्रणव

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...