महागठबंधन में रार ! अब उपेंद्र कुशवाहा के इतिहास के पन्नों को सुधाकर सिंह ने पलटा

याद दिलाई पुरानी बातें

पटना : महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. पूर्व मंत्री व राजद विधायक सुधाकर सिंह ने जब से नीतीश कुमार को ‘शिखंडी’ और ‘नाईट गार्ड’ बोला है तब से जदयू खुलकर राजद पर हमलावर हैं. जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह को जवाब दिया था. उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव से कहा था कि वे सुधाकर सिंह के बयानों पर संज्ञान लें. अब मंगलवार को सुधाकर सिंह ने सोशल मीडिया पर ही पोस्ट कर उपेंद्र कुशवाहा के इतिहास का पन्ना पलटते हुए जवाब दिया है. सुधाकर सिंह ने फेसबुक पर मंगलवार को लंबा चौरा पोस्ट लिखा.

sudhakar singh1 22Scope News

महागठबंधन: आप जैसे योद्धा का मैं हूं पुराना प्रशंसक

सुधाकर सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपको जानकर खुशी होगी कि लालू प्रसाद यादव की सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने वाले आप जैसे योद्धा का मैं पुराना प्रशंसक हूं. विशेष रुप से इस वजह से भी कि कई वर्षों पहले आपने नीतीश कुमार के बारे में जो भी भविष्यवाणीयां की थीं वह आज सच साबित हो रही है.

उपेंद्र कुशवाहा को याद दिलाई पुरानी बातें

मुझे ठीक ठीक याद है कि आपने 9 दिसम्बर 2011 को नीतीश कुमार को तानाशाह और अलोकतांत्रिक बताते हुए जनता दल यूनाइटेड से इस्तीफा दे दिया था. उस समय मुझे भी आपके इस वक्तव्य पर आश्चर्य हुआ था मगर आज आपकी दूरदर्शिता पर गर्व महसूस होता है. 2018-2019 में आपने नीतीश कुमार के कार्यकाल को बिहार का सबसे खराब दौर कहा था जिस दौरान बिहार की शिक्षा व्यवस्था पुरी तरह से चरमरा चुकी है. उस दौरान आपकी नजर में नीतीश कुमार सरकार चलाने के लायक नहीं थे. इन सटीक विश्लेषणों के लिए मेरा साधुवाद स्वीकार कीजिए.

महागठबंधन: हमारे जैसे साधारण कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणाश्रोत

राजद विधायक ने कहा कि चार वर्ष पहले आपके द्वारा आयोजित की गई “नीतीश हटाओ भविष्य बचाओ” पदयात्रा आज भी हमारे जैसे साधारण कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणाश्रोत है और हमें पूरी उम्मीद है कि नीतीश कुमार को हटाने के लिए जो नींव आपने चार वर्ष पहले रखी थी वह जल्द पूरी होगी.

जब सीएम नीतीश ने जबरन सरकारी आवास से आपको बाहर निकाला

सुधाकर सिंह ने कहा कि मैंने अपने राजनीतिक जीवन काल का सबसे खौफनाक मंजर रविवार 15 मार्च 2009 को देखा था. जब आपके सरकारी आवास पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारी संख्या में पुलिस बल भेजा. उन्होंने कहा कि आपकी गैर मौजूदगी में आपकी वृद्ध माता, धर्मपत्नी समेत घर के तमाम सदस्यों को राजनीतिक सुचिता अथवा मर्यादा का ख्याल किए बगैर जबरन बाहर निकालकर सरकारी आवास खाली करवाया था. हम लोग आज भी आपके साथ हुए दुर्व्यवहार को याद करके शर्मिंदगी महसूस करते हैं.

बिहार के हित में कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

राजद विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि आपने बिहार के हितों के लिए कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए हैं. कृषि मण्डी कानून आपकी पार्टी रालोसपा के घोषणा पत्र का प्रमुख हिस्सा था जिसकी लड़ाई आज भी मैं लड़ रहा हूं. यहां तक कि नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार के बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर आपने आमरण अनशन भी किया था जिसे हमारे नेता श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने ही आपको जूस पिलाकर अनशन खत्म करवाया था.

खीर बनाने वाले को एक चम्मच भी नहीं हुआ नसीब

आपने जब पूरे बिहार में खीर पकाने की बात की तो हमने पुरी तन्मयता के साथ बिल्ली से उस खीर की रक्षा के लिए तैयारी की. मगर हमें क्या पता था कि खुद बाघ ही बिल्ली को खीर की हांडी परोस आयेगा और खीर बनाने वाले को एक चम्मच खीर भी नसीब नहीं होगा.

महागठबंधन: कई वर्ष पहले ही नीतीश कुमार को कहा गया था शिखंडी

उन्होंने कहा कि रही बात नीतीश कुमार को शिखंडी कहे जाने कि तो यह संज्ञा राजद के द्वारा आधिकारिक तौर पर कई वर्षों पहले ही नीतीश कुमार को दी जा चुकी है, उसे सहर्ष स्वीकारने के बाद ही नीतीश कुमार राष्ट्रीय जनता दल से अपनी सरकार बचाने के लिए सहयोग की गुजारिश करने आए थे.

आपकी सुविधा के लिए पूर्व में आपके द्वारा दिए गए वक्तव्यों एवं अनुभवों से सम्बन्धित खबरों की कुछ तस्वीर आपसे साझा कर रहा हूं. हो सके तो इसको फ्रेम करवा कर घर में लगवा लिजिए ताकि भविष्य में आपको भी अपनी जिम्मेवारी का एहसास होता रहे और पूर्व की तरह आगे भी आप हमें मार्गदर्शित करते रहें. आपका पुराना प्रशंसक !

रिपोर्ट: राजीव कमल

Illegal coal seized in Khalari: खलारी के बिलारी रोड में झाड़ियों...

Illegal coal seized in Khalari: पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में अवैध कोयला खनन, चोरी, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सीआईएसएफ का अभियान जारी है। इसी...

JPSC Exam Scam: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते समेत 5 आरोपियों की...

JPSC Exam Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित धांधली के मामले में मंगलवार को पांच आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर...

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...