Advertisement
Advertisement
Advertisement

आरजेडी कार्यालय में शरद यादव को दी गई श्रद्धांजलि

PATNA: जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन गुरुवार देर रात गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में हो गया. उनके निधन के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी और लगातार नेताओं की ओर से श्रद्धांजलि दी जा रही है. आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने भी उनके निधन पर शोक जताते हुए उन्होंने वीडियो संदेश भी जारी किया था. इधर आरजेडी प्रदेश कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं के द्वारा श्रद्धांजलि दी गई.

sharad yadav shradhanjali 22Scope News


इस दौरान राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह भी मौजूद रहे.

sharad shradhanjali 22Scope News

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि हम लोग शपथ लिए हैं आपके जाने के बाद भी राष्ट्रीय जनता दल कमंडल के सामने कभी मंडल को हारने नहीं देगा जो हमारी सामाजिक न्याय की धारा है. वहीं जगदानंद सिंह ने चंद्रशेखर सिंह को लेकर कहा कि पूरी आरजेडी आपके साथ है.

राबड़ी आवास पर चूड़ा दही कार्यक्रम स्थगित

इधर शरद यादव के निधन के कारण राबडी आवास पर आयोजित चूड़ा-दही कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है. इसकी जानकारी देते हुए बिहार प्रदेश राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह राजद के वरिष्ठ नेता शरद यादव के असामयिक निधन के कारण शनिवार को राबडी आवास पटना में मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित चुडा- दही भोज कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है.

रिपोर्ट: राजीव

Commercial Advertisment

Cyber Fraud: APK फाइल से रांची में साइबर ठगी, 160 मामलों...

रांची में APK File के जरिए साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जनवरी से 15 नवंबर तक 160 मामलों में मोबाइल...

Ranchi School Admission 2027-28: रांची के इन 14 निजी स्कूलों में...

Ranchi School Admission 2027-28 के लिए शहर के 14 निजी स्कूलों में आवेदन शुरू हो गए हैं। जानें किस स्कूल में किस कक्षा के...

JPSC-JSSC Reform: 22 नवंबर को हजारीबाग में छात्र महापंचायत, झारखंड के...

 JPSC-JSSC Reform मंच ने परीक्षा सुधार और लंबित नियुक्तियों को लेकर आंदोलन तेज करने का फैसला किया है। 22 नवंबर को हजारीबाग में छात्र...