RANCHI: झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान में त्रिपुरा प्रभारी डॉ अजय कुमार पर बाइक रैली के दौरान पथराव कियागया. जिसमें वे गंभीर रुप से घायल हो गये. घटना त्रिपुरा में उस वक्त हुई जब वो मोटर बाइक रैली का नेतृत्व कर रहे थे. इस घटना की झारखंड कांग्रेस ने निंदा की है.

कांग्रेस ने लगाया बीजेपी पर आरोप
कांग्रेस ने कहा कि आज जिस प्रकार से त्रिपुरा में मजलिसपुर में कांग्रेस पार्टी की बाइक रैली में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार पर हमला हुआ है उसकी कांग्रेस पार्टी निंदा करती है. कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा है कि त्रिपुरा सरकार के मंत्री सुशांत चौधरी के नेतृत्व में भाजपा के गुंडों ने पुलिस की मौजूदगी जानलेवा हमला किया है.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भाजपा के लोगों का लोकतंत्र और लोकशाही पर भरोसा नहीं रहा.उन्होंने कहा कि सत्ता में बने रहने के लिये राज्य सरकार के मंत्री के नेतृत्व में प्रतिपक्ष के राजनैतिक कार्यक्रम पर हमला करवाया गया है.
डॉ अजय कुमार के साथ खड़ा है कांग्रेस
झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस परिवार डॉक्टर अजय कुमार के साथ मजबूती से खड़ा है. उन्होंने चुनाव आयोग से इस घटना पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने राज्य सरकार के उक्त मंत्री को बर्खास्त करने की भी मांग की है.
त्रिपुरा में जंगलराज है: अलमगीर आलम
नेता विधायक दल सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम
ने कहा कि त्रिपुरा में मानो जंगलराज है जहाँ मंत्री सड़कों पर
हमले करा रहे हैं. उन्होंने डॉ अजय कुमार पर हुए हमला की
निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
उक्त घटना की निंदा करनेवालों में कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की,
गीता कोड़ा, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, केशव महतो कमलेश,
रविंद्र सिंह, अमूल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा,
राजीव रंजन प्रसाद डॉ एम तौसीफ, सतीश पॉल मुंजनि,
आभा सिन्हा , कुमार राजा ,डॉ राकेश किरण महतो शामिल हैं.
- Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे खोज निकाली चोरी की स्कॉर्पियो? जानिए पूरा मामला
- Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज करती रहीं अनुष्का, फिर कैसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी?
- PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM मोदी के बिहार दौरे को लेकर सम्राट चौधरी ने क्या बताया?
Highlights

















