रांची: जमीनी विवाद में अधेड़ की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रांची : जमीनी विवाद में चाचा और चचेरे भाइयों ने अधेड़ को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतक का नाम वरजू राम यादव बताया जा रहा है. मामला अनगड़ा थाना क्षेत्र का है. वहीं पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

जमीनी विवाद: डंडे से मारकर की हत्या

बताया जाता है कि मृतक वरजू राम यादव जोन्हा बाजार से अपने घर वापस जा रहे थे. उसी दौरान चाचा और उसके लड़के सहित एक और युवक ने मोटे डंडे से उस पर हमला कर दिया. तीनों ने उसके सिर और मुंह पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना की जानकारी ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने दी.

rural sp 22Scope News

जमीन के लिए खेला खूनी खेल

इसकी खबर मृतक के परिजनों को जब हुई तब उन्होंने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक जांच टीम बनाई. जिसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि मृतक की तीन लड़की थी और तीनों लड़कियों की शादी हो चुकी है. लेकिन जमीन के कारण उसके चाचा और उसके चचेरे भाइयों ने मार कर उसकी हत्या कर दी. ताकि जो बांकी जमीन बची है वह उनकी हो जाए. पुलिस ने खून से लगा हुआ डंडा घटनास्थल से बरामद की है और तीनों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.

रिपोर्ट: मुर्शीद आलम

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...