Advertisment

धनबाद: धमकी देकर युवती को बुलाया, फिर जबरन किया दुष्कर्म

मामला दर्ज, आरोपी फरार

धनबाद : जिले के गोविंदपुर में एक 18 वर्षीय युवती का अपहरण के बाद दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. घटना के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपी युवकों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

फोन करके युवती को दिया धमकी

वहीं पीड़िता एवं स्थानीय मुखिया ने बताया कि जंगलपुर इलाके का एक युवक जिसका नाम मोहम्मद मकसूद अंसारी है, तीन युवकों के साथ रात्रि करीब 9ः30 बजे पीड़िता के घर के पास पहुंचा और फोन करके धमकी देते हुए उसे बुलाया और नहीं आने पर उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी.

rape1 22Scope News

सुनसान इलाके में दिया घटना को अंजाम

धमकी के डर से युवती जब घर से बाहर निकली तब जबरन उसे उठाकर चारों जंगलपुर के सुनसान इलाके में ले गए और वहां जाकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. बाकी तीनों युवक वहां निगरानी में लगे रहे. घटना के बाद पीड़िता को वहीं छोड़कर सभी फरार हो गए.

गिरते पड़ते किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुंची और अगले सुबह गोविंदपुर थाना में आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. बताया जा रहा है कि पीड़िता का पहले से आरोपी युवक के साथ जान पहचान थी. प्राथमिकी के बाद  पुलिस अब रेस हो गई है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. फ़िलवक्त आरोपी फरार है.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Har Ghar Tiranga 2026: हर घर तिरंगा अभियान 2026 को लेकर...

बिहार में हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत स्कूलों में तिरंगा यात्रा, रैली और प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। छात्राओं में दिखा...

Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर CM सम्राट चौधरी ने दी...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्य और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और एकता का संकल्प लेने...

Partition Horrors Remembrance Day:विभाजन विभीषिका को याद रखना जरूरी, राष्ट्र रहेगा...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना सर्वोपरि है। उन्होंने विभाजन पीड़ितों को श्रद्धांजलि...