नीतीश ने केंद्र सरकार से की मांग, कहा- अलग से हो रेल बजट

नालंदा : समाधान यात्रा पर निकले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार से एक बड़ी मांग कर दी है. मुख्यमंत्री नीतीश ने केंद्र सरकार से मांग की है कि जिस तरह से पहले रेलवे का बजट अलग से पेश होता था उसी तरह से पेश हो. सीएम नीतीश ने पुराने दिनों को याद किया जब वे केंद्र में अटल जी की सरकार थी और वे रेल मंत्री हुआ करते थे.

अटल सरकार के दिनों का सीएम नीतीश ने किया याद

उन्होंने कहा कि जब वे रेल मंत्री हुआ करते थे तब कितने ही लोगों को नौकरी दी गई थी. रेल का जो बजट था, जब उसकी चर्चा होती थी तो रातभर हाउस चलता रहता था. जब रेल बजट पेश होता था तो उसकी चर्चा पूरे देश में होती थी. उन्होंने कहा कि हर किसी के जीवन में रेलवे का काफी महत्व है. अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में जब रेल मंत्री का दायित्व मिला तो रेलवे का जितना हो सका विकास किया. नीतीश कुमार ने कहा कि वे चाहेंगे कि पहले जिस तरह से रेल का बजट पेश होता था उसी तरह से पेश हो.

cm nitish kumar12 22Scope News

नीतीश कुमार ने मोदी सरकार को पहले की रेल बजट की दिलाई याद

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जब रेल बजट पेश होता था तब उसकी चर्चा चाहे लोकसभा के सदस्य हो या राज्यसभा के सभी सदस्य करते थे. पहले पक्ष और विपक्ष के सभी नेता इसकी चर्चा करते थे. मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिये मोदी सरकार को पहले की रेल बजट की याद दिलाई. उस समय सभी लोग रेल बजट पर काम करते थे. छह महीना पहले ही सांसद को कहा जाता था कि अपने क्षेत्र की समस्या को बताएं, और उस पर काम होता था. सीएम ने कहा कि अटल जी को हमेशा याद रखेंगे, क्योंकि उनके प्रति श्रद्धा है.

cm nitish kumar1 22Scope News

गृह जिला में सीएम ने विकास कार्यों का लिया जायजा

बता दें कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के दौरान अपने गृह जिला नालन्दा पहुंचे. जहां रहुई के सुपासनग पंचायत के उफरौल टोला व सुपासनग में विकास कार्यों का जायजा लिया. इसके साथ ही वह रहुई के ही मिर्जापुर गांव में विकास कार्यों का जायजा लिया. वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के निजाय – मोगलकुआं में सड़क का भी उद्घाटन किया. इसके साथ ही टाउन हॉल में नीरा कैफे का उद्घाटन करने के बाद जीविका दीदीओं के साथ बैठक की.

रिपोर्ट: रजनीश

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...