Advertisment

झारखंड सरकार के बजट को सांसद मनीष जायसवाल ने बताया घोर निराशाजनक, कहा- चुनावी वादे पर नहीं किया गया कोई अमल

रांची. आज झारखंड सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 का एक लाख 45 हजार 400 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया। बजट झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पेश किया। इसे बजट को घोर निराशाजनक बजट बताते हुए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि यह बजट अबुआ सरकार का राग अलापने वाली गठबंधन सरकार का झारखंड की जनता को बबुआ बनाने वाला बजट है और इस बजट से झारखंडियों का कोई भला नहीं होना वाला है।

झारखंड सरकार के बजट पर बोले मनीष जायसवाल

उन्होंने कहा कि गठबंधन की हेमंत सरकार जिस चुनावी वादे के साथ झारखंड सरकार में आई थी, उससे झारखंड की जनता में इस बजट को लेकर एक आस जगी थी और लोगों को उम्मीद थी कि बजट में चुनावी घोषणा पर सरकार अमल करेगी, लेकिन इस बजट में बेरोजगार युवाओं के सपने को चकनाचूर कर दिया गया। इस सरकार ने 10 लाख युवाओं को रोज़गार देने का वादा किया था। मंईयां सम्मान की बात कहकर सरकार ने जो बजट का प्रावधान इस योजना के लिए किया है, उसमें राज्य की आधी महिलाओं को भी यह लाभ नहीं मिल पाएगा।

उन्होंने कहा कि ऐसे ही दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन की राशि ढाई हजार करने की बात कहकर उनका भी बजट में कोई बढ़ाने का प्रावधान न करके उन्हें भी छला गया है। इस बजट से ना तो झारखंड का कोई हित होगा और न ही झारखंडियों का ही कोई भला होगा। यह पूरी तरह दिशाहीन और झारखंड के हर वर्ग को ठगने वाला बजट है।

Bihar Health Update: एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के Orthopedic Super...

पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड वाले ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन। अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, ट्रॉमा और स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर की...

JPSC Scam: रांची के होटल से चलता था सेटिंग का नेटवर्क!...

जेपीएससी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा। सीआईडी के अनुसार मुख्य आरोपी अभय तिवारी ने रांची के एक होटल को लीज पर लेकर कथित...

Ranchi Land Rate Update: एक अगस्त से ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन...

रांची के ग्रामीण क्षेत्रों में 1 अगस्त से जमीन, भवन और फ्लैट की नई सरकारी दरें लागू होंगी। नामकुम, कांके और रातू समेत कई...