प्रेम में धोखा, नौकरी लगने के बाद प्रेमी ने मांगा दहेज

भागलपुर : प्रेम में धोखा खाई सिवान की आरती अपने प्रेमी से मुलाकात करने परिवहन विभाग के कार्यालय भागलपुर पहुंची. लेकिन यहां उसका प्रेमी पप्पू कार्यालय में नहीं मिला.

प्रेम में धोखा: 8 लाख रुपए दहेज की मांग

पीड़िता का कहना है कि प्रेमी पप्पू पांच साल पहले से उससे प्रेम करता था और इस दौरान उसने मेरे साथ शारीरिक संबंध भी बनाया. लेकिन जब शादी करने की बात कही गई तो तब प्रेमी और उसके घरवालों ने युवती के परिजनों से आठ लाख रुपए दहेज की मांग की. जो लड़की के घरवाले देने में सक्षम नहीं हैं. इसके बाद प्रेमी और उसके घर वालों ने शादी से इंकार कर दिया.

lover1 22Scope News

डीएम से लगाई न्याय की गुहार

बता दें कि प्रेमी पप्पू परिवहन कार्यालय में कार्यरत है. वह चलन दस्ता में सिपाही के पद पर तैनात है. जब प्रेमिका परिवहन कार्यालय पहुंची तो वो वहां पर नहीं मिला. वहीं लड़की की मां का कहना है कि जब वह बेटी की शादी दूसरी जगह कर रहे थे तो लड़का पहुंचकर कहा था कि हम शादी करेंगे. लेकिन आब दहेज की मांग कर वह मुकर रहा है. मां का कहना है कि जिसके बाद युवती अपनी मां के साथ जिलाधिकारी के पास गुहार लेकर पहुंची है.

रिपोर्ट: अंजनी कुमार कश्यप

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने PMCH अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, नहीं...

पटना : बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अभी थोड़ी देर पहले पटना मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (PMCH) का औचक निरीक्षण किया।...

दाखिल-खारिज में रिश्वत लेना पड़ा महंगा, भोजपुर का राजस्व कर्मचारी निगरानी...

आरा : भोजपुर जिले के गड़हनी प्रखंड में रिश्वतखोरी के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथ...

तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, नवाचार व रोजगारोन्मुखी शिक्षा को...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प सभागार में विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक...