वर्दी की आड़ में नर्तकी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने चाहते थे 3 चौकीदार

गोपालगंज : बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी गंज बाजार स्थित एक आर्केस्ट्रा के नर्तकी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के प्रयास का मामला सामने आया है. नर्तकी ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर तीन चौकीदार को नामजद आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज कराया गया है. वहीं पुलिस ने प्राप्त आवेदन के आधार पर तीनों चौकीदारों पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल चौकीदार फरार बताया जाता है.

दरअसल घटना के सन्दर्भ में बताया जाता है कि बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज बाजार स्थित निजी मकान में सारेगामा आर्केस्ट्रा म्यूजिकल ग्रुप को मनीर साईं अपने पत्नी व बंगाल निवासी कुछ नर्तकियों के साथ संचालन करते हैं. मनीर साईं के पत्नी ने बैकुंठपुर थाना में तैनात तीन चौकीदार पर नशे में धुत होकर घर पहुंच नर्तकी के साथ अश्लील हरकत करने लगा, जब उसके पति ने इसका विरोध किया तो चौकीदारों ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया.

इसके बाद नर्तकियों ने हेमू छपरा निवासी शैलेन्द्र राय, विजय राय व प्यारेपुर गांव निवासी रविन्द्र कुमार के खिलाफ स्थानीय थाना में तीनों चौकीदारों को नामजद आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस को दिए गए आवेदन में नर्तकी ने कहा है कि शराब के नशे में धुत तीनों चौकीदार पहुंच कर गाली गलौज करते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगे, विरोध करने पर मारपीट की गई.

चौकीदारों के इस हरकत को देख जब शोर मचाई गई तो मौके पर पहुंचे मेरे पति मनीर साईं के साथ भी मारपीट की. इस घटना के बाद मौके पर जब स्थानीय लोग पहुंचे तो तीनों चौकीदार भाग खड़े हुए, और मेरे मोबाइल भी लेकर चले गए. वहीं इस संदर्भ में जब थानाध्यक्ष के प्रभारी एसआई राजेंद्र राम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शराब बेचने की सूचना पर तीनों चौकीदार गए थे. हलांकि शराब बरामद नहीं हुआ है. वहीं चौकीदार ने भी मनीर व उसके भाई सईद के खिलाफ भी आवेदन दिया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है जो भी दोषी होंगे उनपर कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट : आशुतोष तिवारी

Bihar Flood Relief: BUDCO ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 3...

 बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए BUDCO ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

JAC Result 2026: मैट्रिक और इंटर संपूरक परीक्षा का रिजल्ट जारी,...

 JAC ने मैट्रिक और इंटर संपूरक, इंप्रूवमेंट व विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख...

Ranchi Fraud: दुबई में नौकरी के नाम पर युवती को बंधक...

रांची की युवती को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर UAE भेजने और दुबई में बंधक बनाकर काम कराने का आरोप है। परिवार...