Advertisment

JSSC CGL 2023: परीक्षा गड़बड़ी की जांच में CID ने मांगी जानकारी, पहचान रहेगी गोपनीय

 JSSC CGL 2023 में कथित गड़बड़ी की CID SIT जांच कर रही है। जांच टीम ने लोगों से महत्वपूर्ण जानकारी मोबाइल, WhatsApp या ईमेल के जरिए देने की अपील की है।


JSSC CGL 2023 रांची: जेएसएससी सीजीएल परीक्षा 2023, परीक्षा वर्ष 2024 में कथित गड़बड़ी और अनियमितता की जांच सीआईडी की एसआईटी कर रही है। जांच के दौरान एसआईटी ने आम लोगों से परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है। सीआईडी की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि यदि किसी व्यक्ति के पास परीक्षा में कथित गड़बड़ी या अनियमितता से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण जानकारी है, तो वह जांच टीम तक पहुंचा सकता है। इसके लिए सीआईडी ने मोबाइल और व्हाट्सऐप नंबर भी जारी किया है।

JSSC CGL 2023:मोबाइल और WhatsApp पर दे सकते हैं जानकारी

एसआईटी को परीक्षा से संबंधित जानकारी मोबाइल या व्हाट्सऐप नंबर 9771432118 पर दी जा सकती है। जांच टीम ने लोगों से अपील की है कि उनके पास परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितता से जुड़ी कोई जानकारी, दस्तावेज या अन्य महत्वपूर्ण तथ्य हो तो उसे जांच में उपलब्ध करायें। जांच टीम का उद्देश्य परीक्षा से जुड़ी कथित गड़बड़ियों के संबंध में उपलब्ध तथ्यों को एकत्र करना और उनकी जांच करना है।


Key Highlights

  1. JSSC CGL 2023 में कथित गड़बड़ी की CID SIT जांच कर रही है।

  2. एसआईटी ने आम लोगों से महत्वपूर्ण जानकारी मांगी है।

  3. मोबाइल और WhatsApp नंबर 9771432118 पर सूचना दी जा सकती है।

  4. cglinfo@jhpolice.gov.in पर ईमेल के जरिए भी जानकारी भेज सकते हैं।

  5. सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखने का CID ने भरोसा दिया है।


JSSC CGL 2023:Email के जरिए भी सूचना देने की सुविधा

सीआईडी ने जानकारी देने के लिए ईमेल की सुविधा भी उपलब्ध करायी है। लोग cglinfo@jhpolice.gov.in पर ईमेल भेजकर परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जांच टीम को दे सकते हैं।इस माध्यम से अभ्यर्थी या आम लोग परीक्षा में कथित गड़बड़ी से संबंधित जानकारी सीधे जांच एजेंसी तक पहुंचा सकते हैं।

JSSC CGL 2023:सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

सीआईडी ने स्पष्ट किया है कि जांच में सहयोग करने वाले सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जायेगी। एसआईटी ने लोगों से अपील की है कि परीक्षा में कथित गड़बड़ी या अनियमितता से जुड़ी कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी हो तो उसे जांच टीम के साथ साझा करें।

Judicial Service Exam: सुप्रीम कोर्ट ने बदला नियम, अब एक साल...

 सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक सेवा की प्रवेश परीक्षा के लिए वकालत का अनिवार्य अनुभव तीन साल से घटाकर एक साल कर दिया। नया नियम...

Ranchi Crime: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहा था स्कूटी, पुलिस...

रांची के डेली मार्केट थाना क्षेत्र में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर स्कूटी चलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने स्कूटी जब्त कर प्राथमिकी...

Ranchi Sugar Price: पंडरा मंडी में चीनी के भाव स्थिर, 63...

 रांची की पंडरा थोक मंडी में शुक्रवार को चीनी की कीमत स्थिर रही। उच्च गुणवत्ता की चीनी 63 रुपये किलो बिकी, जबकि गुड़ के...