Commercial Advertisment

जीरो विजन के मुख्यमंत्री हैं नीतीश कुमार – चिराग पासवान

नीतीश कुमार नहीं कर सकते बिहार की समस्याओं का समाधान

राज्य में मुख्यमंत्री के संरक्षण में फल-फूल रहा भ्रष्टाचार

पटना : जीरो विजन के मुख्यमंत्री- लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) के नेता चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर से जोरदार हमला बोला है. चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार एक ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिनके पास राज्य के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए कोई विजन नहीं है. वे जीरो विजन के मुख्यमंत्री हैं. उन्होंने नीतीश कुमार को खुले मंच पर बहस की चुनौती देते हुए कहा कि वो हरेक मुद्दे पर बहस करने को तैयार हैं.

जीरो विजन के मुख्यमंत्री : नीतीश कुमार को समाधान नहीं मालूम

चिराग ने कहा कि उन्हे राज्य की समस्याओं की भी जानकारी है और उसका समाधान भी बता सकते हैं. लेकिन मुख्यमंत्री को समाधान नहीं मालूम है. एलजेपी नेता ने नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के संरक्षण में ही भ्रष्टाचार और अपराध फल-फूल रहा है. चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने के लिए तो दूसरे राज्यों में जाकर नेताओं से मिलते हैं, लेकिन विकास के लिए कभी दूसरी जगहों की अच्छी बातों को नहीं अपनाते.

chirag paswan1 22Scope News

आमदनी और राजस्व कैसे बढ़े इस पर सोचे सीएम नीतीश

उन्होंने कहा कि जबतक राज्य के लोगों की आमदनी नहीं बढ़ेगी तबतक विकास नहीं होगा, परन्तु लोगों की आमदनी कैसे बढ़े, राजस्व कैसे बढ़े इसपर नीतीश कुमार कभी सोचते ही नहीं. बिजली समस्या पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि बिहार 40 प्रतिशत महंगी दर पर बिजली खरीद रहा है, लेकिन क्यों? इसका कोई जवाब नहीं है. इसी तरह शराबबंदी के बावजूद लोग जहरीली शराब पीकर क्यों मर रहे हैं इसका भी सीएम के पास कोई जवाब नहीं है.

जीरो विजन के मुख्यमंत्री : किसानों की जमीन का मुआवजा 2014 के रेट से क्यों दिया

चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार ने कभी सोचा नहीं कि इस तरह की घटना दोबारा न हो. चिराग पासवान ने बक्सर में किसानों का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार को मालूम नहीं है कि क्या करना है समस्या सुलझाने के लिए. चिराग पासवान ने सरकार से सवाल पूछा कि 2022 में किसानों की जमीन का मुआवजा 2014 के रेट से क्यों दिया जा रहा है.

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...