Advertisement
Advertisement

दूसरा T-20 मैच आज, टीम इंडिया के लिए करो या मरो की स्थिति

लखनऊ में शाम 7 बजे शुरू होगा मुकाबला

लखनऊ: टीम इंडिया- भारत और न्यूजीलैंड की टीम आज दूसरे T-20 मुकाबले के लिए मैदान में उतरेगी. ये मैच लखनऊ में खेला जाएगा. पहला मुकाबला हारने के बाद टीम इंडिया के लिए आज का मुकाबला काफी अहम हो गया है.

team india 3 1 22Scope News

टीम इंडिया: तीन T-20 मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे चल रहा है भारत

हार्दिक एंड कंपनी के लिए आज करो या मरो वाली स्थिति होगी क्योंकि यदि वो आज का मैच हारते हैं तो सीरीज भी गंवा देंगे. तीन T-20 मैचों की सीरीज में भारत 0-1 से पीछे चल रहा है. 27 जनवरी को रांची में खेले गए पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रनों से हरा दिया था. ऐसे में सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया को आज का मैच जीतना ही होगा.

प्लेइंग इलेवन पर टिकीं क्रिकेट प्रेमियों की नजरें

team india 2 1 22Scope News

पहले मुकाबले में हार के बाद क्रिकेट प्रेमियों की नजरें प्लेइंग इलेवन पर टिकीं हैं. कुछ बदलाव के कयास भी लगाए जा रहे हैं. खासकर दीपक हुडा और ईशान किशन की फॉर्म को लेकर सवाल उठ रहे हैं. हालांकि ईशान किशन ने पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच में शानदार दोहरा शतक लगाया था, लेकिन बाद के मैचों में वो कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. बल्लेबाज दीपक हुडा की फॉर्म को लेकर भी काफी सवाल उठ रहे हैं.

टीम इंडिया: गेंदबाजों को बदलनी होगी स्ट्रेटजी

पिछले दस मैचों में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और ये साफ है कि वो आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं. बात गेंदबाजी की करें तो पहले मुकाबले में जिस तरह से भारतीय तेज गेंदबाजों ने निराश किया वो भी टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय है. खासकर जिस तरह से अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक की न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने कुटाई की उससे टीम काफी दबाव में आ गई. खासतौर से अर्शदीप ने जिस तरह से अपने आखिरी ओवर में 27 रन लुटाए वो मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट फाइनल इलेवन में कोई बदलाव करता है या नहीं.

Commercial Advertisment

विधानसभा चुनाव से पहले Election Commission का बड़ा निर्देश, रिटायर्ड अफसर...

निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले निर्देश जारी किया है। सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारियों को भी राजनीतिक प्रचार से दूर रहना...

CID Investigation: JPSC नियुक्ति घोटाला: 10 लाख रुपये देकर प्रारंभिक परीक्षा...

JPSC नियुक्ति घोटाले में रांची जिला बल के आरक्षी मनोज कुमार पर 10 लाख रुपये देकर प्रारंभिक परीक्षा पास करने का आरोप। CID जांच...

Women’s Asian Champions Trophy 2026: भारतीय हॉकी टीम की कप्तान बनीं...

 भोपाल में 19 से 28 नवंबर तक होने वाली महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम घोषित। झारखंड की सलीमा टेटे कप्तान, निक्की...