जब तेजस्वी ने गायक अभिजीत के साथ माइक थाम बांधा समां

मंच पर तेजस्वी ने ‘दिल’ से गाया गाना

AURANGABAD: मौका था सूर्य महोत्सव के उद्घाटन का जिसके लिए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पहुंचे थे. तब किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि यहां मंच से उन्हे तेजस्वी यादव का नया रुप देखने को मिलेगा. माहौल तब बदल गया जब मशहूर गायक अभिजीत भट्टाचार्य मंच पर पहुंचे और अपने नग्मों से समां बांध दिया.

tejaswi 6 22Scope News

अभिजीत अपनी प्रस्तुति के दौरान ही तेजस्वी यादव के पास जा पहुंचे और माइक उनके सामने कर दिया. अब तेजस्वी भी गाने के लिए मजबूर हो गए. तेजस्वी ने भी अभिजीत के सुर से सुर मिलाना शुरू कर दिया. अभिजीत भट्टाचार्य के गाए मशहूर गीत ‘ बड़ी मुश्किल है, खोया मेरा दिल है ढ़ूंढ़ के कोई लाए ना..’ को तेजस्वी ने भी दिल से गाया और समां बांध दिया. मौके पर मौजूद दर्शकों और अधिकारियों ने भी तेजस्वी के इस अंदाज का पूरा लुत्फ उठाया.

अभिजीत के सुपर हिट गाने को तेजस्वी ने भी दी अपनी आवाज

इससे पहले तेजस्वी यादव ने देव में दीप प्रज्वलित कर 28 से 30 जनवरी तक चलने वाले ‘ सूर्य महोत्सव 2023’ का उद्घाटन किया. इस मौके आम लोगों के साथ-साथ कई अधिकारी भी मौजूद थे. गायक अभिजीत भट्टाचार्य को भी कार्यक्रम में बुलाया गया था. उन्होने अपने गीतों से समां बांध दिया.

तेजस्वी : ‘सूर्य महोत्सव 2023’ की शुरुआत

tejaswi 2 5 22Scope News


‘ सूर्य महोत्सव 2023’ की शुरुआत करते हुए तेजस्वी यादव ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की. उन्होने महात्मा बुद्ध की विचारधारा का जिक्र करते हुए लोगों से उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की. तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें अतीत और भविष्य की चिंता छोड़कर वर्तमान को संवारने की कोशिश करनी चाहिए.

हालांकि उद्घाटन समारोह में लोगों की उपस्थिति पहले के मुकाबले कम दिखी. स्थानीय लोग इसके लिए प्रशासन को जिम्मेदार बता रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि स्थानीय लोगों और प्रतिनिधियों को कार्यक्रम से दूर रखा गया.

Gumla RO Water Plant: मरीजों को जिस पानी को बताया जा...

Gumla RO Water Plant: सदर अस्पताल परिसर में संचालित सृष्टि प्राण प्रवाह आरओ वॉटर प्लांट को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। अस्पताल में इलाज...

Bihar Sports Infrastructure: 90 एकड़ का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और 40 हजार...

Bihar Sports Infrastructure: बिहार में खेल के क्षेत्र में विकसित की जा रही आधारभूत संरचनाओं का असर अब राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी...

Lutiyano Madhumakkhi Attack: मधुमक्खियों के झुंड का जानलेवा हमला, महिला की...

Lutiyano Madhumakkhi Attack: गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड स्थित लुतियानों गांव में मधुमक्खियों के हमले की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। अडवारा पहाड़...