75वीं पुण्यतिथि पर बापू को कोयलांचल में दी गई श्रद्धांजलि

DHANBAD: आज महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि है. देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया जा रहा है. कोयलाचंल के धनबाद स्थित गांधी सेवा सदन और सिटी सेंटर स्थित आदमकद प्रतिमा के सामने कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल-माला अर्पित कर जिले के प्रसाशनिक और पुलिस पदाधिकारियों के साथ- साथ अन्य गण्यमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी.

purnima singh 22Scope News

महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि – विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने किया श्रद्धासुमन अर्पित

इससे पूर्व महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि के अवसर पर डीडीसी शशि प्रकाश सिंह, झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, समाजसेवी विजय झा सहित अन्य पदाधिकारियों ने सिटी सेंटर पर स्थापित राष्ट्रपिता की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की. इसके बाद सभी पदाधिकारियों ने गांधी सेवा सदन में राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि अर्पित की.

‘राष्ट्रपिता के विचार आज भी हमें प्रेरणा देते हैं’

dhanbad punyatithi 22Scope News

इस मौके पर उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह ने कहा राष्ट्रपिता के विचार आज भी हमें आगे बढ़ने और राष्ट्र एव समाज के लिए कुछ अच्छा करने की प्रेरणा देते हैं. हमें शांति, अहिंसा, सादगी, साधनों की पवित्रता और विनम्रता के उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए. वे भारत के साथ-साथ पूरे विश्व का स्वाभिमान थे. इंसान और इंसानियत के नए संस्करण थे. उन्होंने सत्य की ताकत से शस्त्र की ताकत को झुका दिया.

समाजसेवी विजय झा ने मीडिया को बताया कि आज के दिन ही हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की हत्या कर दी गई थी आज उनकी पुण्यतिथि है पुण्यतिथि के अवसर पर हम सभी को प्रण लेने की जरूरत है तथा गांधी जी के बताए रास्ते पर तथा उनके सोच और विचार पर चलने की आवश्यकता है.

रिपोर्ट: राजकुमार

Traffic Challan Ranchi: रांची में Traffic Police का Special Drive, एक...

 रांची में यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन पर विशेष अभियान चलाकर 3874 चालान काटे। बिना हेलमेट के 1919 और नो पार्किंग...

Ranchi Bike Theft:रांची में Police की बड़ी लापरवाही, चोरी की बाइक...

रांची के रिम्स से चोरी हुई बाइक सुजाता चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ी, लेकिन सत्यापन के बजाय 9 हजार का चालान काटकर चोर...

Jharkhand Assistant Teacher Recruitment:झारखंड सहायक आचार्य भर्ती में बड़ा अपडेट, 218...

 झारखंड माध्यमिक सहायक आचार्य नियुक्ति में अनुशंसित 877 अभ्यर्थियों में 218 की डिग्री निजी विश्वविद्यालयों से है। प्रमाण पत्रों की दोबारा जांच होगी।Jharkhand Assistant...