अजूबा पत्थर : नदी के पानी में भी नहीं डूबा ‘राम’ लिखा पत्थर

BHAGALPUR: कहते हैं जिस पत्थर पर राम नाम लिख दो वो नहीं डूबता, रामसेतु भी इन्हीं पत्थरों से बना जब रावण पर विजय पाने के लिए भगवान श्रीराम को लंका जाना था. कुछ ऐसा ही देखने को मिला है भागलपुर में . यहां एक अद्भुत पत्थर मिला है जो नदी में फेंकने पर भी पानी में नहीं डूबता है.
भागलपुर में यह मामला उस वक्त चर्चा का विषय बन गया जब धोबी घाट से बच्चा एक पत्थर लेकर घर आया.

bhagalpur pathar 3 22Scope News

धोबी घाट के पास बच्चे को मिला था पत्थर


खंजरपुर निवासी विजय कुमार पासवान के आठ वर्षीय पुत्र ब्रिगेडियर पासवान गाय का चारा लाने के लिए दियारा जा रहे थे इसी दौरान धोबी घाट के पास उसने तैरते हुए एक पत्थर को देखा. तभी मासूम बच्चा पत्थर के करीब गया पत्थर को जैसे उठाया बहुत हल्का था जिसमें श्री राम लिखा हुआ पाया. पत्थर को लेकर घर पहुंचा जहां पर पत्थर को देखने के लिए आसपास के सैकड़ों लोग ब्रिगेडियर के घर पर पहुंच गये। लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं है.


‘स्पंज के समान बहुत अधिक छिद्रों वाला पत्थर’

bhagalpur pathar 2 22Scope News


बताया यह भी जाता है कि पत्थर बहुत पुराना है हालांकि इंटरनेट के

मुताबिक यह एक स्पंज के समान बहुत अधिक छिद्रोें वाला खुरदरा पत्थर होता है.

इसमें हवा भरी रहती है बिलकुल स्पंज के समान और

इसी कारण इसका घनत्व पानी से कम होता है और यह पानी पर तैरता है.

पत्थर पर लिखे श्रीराम को देखते हुए लोगों ने की पूजा-अर्चना


हालांकि लोगों ने पत्थर पर लिखे श्रीराम को देखते हुए

पूजा अर्चना करना भी शुरू कर दी. धीरे-धीरे इस पत्थर

की चर्चा पूरे इलाके में फैल गई. भागलपुर का अनोखा पत्थर

मिलने के बाद आसपास के लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है लोग इसे भगवान भी मान रहे हैं.

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...