भागलपुर के मुकेश कुमार ने पुश अप में रचा इतिहास

मुकेश कुमार ने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया अपना नाम

अपना ही रिकॉर्ड तोड़ बनाया नया रिकॉर्ड

भागलपुर : सैंडिस कंपाउंड मैदान में आज इतिहास रचा गया. भागलपुर के लाल मुकेश कुमार ने ढाई घंटे तक लगातार 4 हजार 40 पुश अप लगाकर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया. मुकेश ने तिलकामांझी विश्वविद्यालय से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है.

mukesh kumar1 22Scope News

मुकेश कुमार: बचपन में ही छूट गया था पिता का साथ

गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले मुकेश को पिता का साथ बचपन में ही छूट गया था. जिसके बाद घर की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ उसने अपनी मेहनत जारी रखी. जनवरी 2022 में भी मुकेश ने 2525 पुश अप लगाकर रिकॉर्ड अपने नाम किया था. और आज अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ कर नया कीर्तिमान रच दिया है, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड से रिप्रेजेंटेटिव के तौर पर पहुंचे सौरभ के सामने मुकेश ने लगातार ढाई घंटे में 4 हजार 40 पुश अप लगाकर रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुकेश को संदेश कंपाउंड मैदान में सर्टिफिकेट से नवाजा जाएगा.

mukesh kumar12 22Scope News

काफी संख्या में पहुंचे थे लोग

एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की ओर से रिप्रेजेंटेटिव के तौर भागलपुर पहुंचे सौरभ के सामने मुकेश कुमार लगातार ढाई घंटे तक 4 हजार 40 पुश अप लगाया. इसको लेकर शहर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में सुबह से ही तैयारी की गई थी. मैदान को गुब्बारों से सजाया गया था. वहीं मुकेश को देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी थी. रिकॉर्ड बनाने के बाद मुकेश के साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ लग गई.

mukesh kumar123 1 22Scope News

शहर में चारों तरफ हो रही है चर्चा

एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के बाद मुकेश की चर्चा शहर में चारों ओर हो रही है. आयोजन में पहुंचे गणमान्य ने कहा कि यह बिहार के लिए गौरव की बात है. बिहार सरकार को खेल को बढ़ावा देने के लिए आगे आना चाहिए. ऐसे युवाओं को प्रोत्साहित करना चाहिए. तभी युवा आगे बढ़ पाएंगे. देश का नाम भी रौशन करेंगे.

रिपोर्ट : अंजनी

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...