Advertisment

राज्यपाल ने दी झारखंड वित्त विधेयक-2022 की समीक्षा की सलाह

RANCHI: झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने राज्य की हेमंत सरकार को झारखण्ड विधानसभा से पारित ‘झारखण्ड वित्त विधेयक- 2022’ में लिखे गये बिंदुओं व विवरणों की गंभीरतापूर्वक समीक्षा किये जाने की सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि यह भारत के संविधान की अनुसूची सात के अंतर्गत राज्य सूची में समाहित है अथवा नहीं. विधेयक में बीमा अथवा अन्य प्रावधानों से संबंधित कोई विवरण संघ सूची अथवा समवर्ती सूची में तो सम्मिलित नहीं है?

rajyapal ramesh 22Scope News

ज्ञात हो कि भारत के संविधान के अनुसूची सात के अंतर्गत

संघ सूची-1 के क्रम संख्या 47 में बीमा से संबंधित विषय का वर्णन किया गया है.

राज्यपाल ने इन बिन्दुओं पर राज्य सरकार को विधि विभाग

से राय लेकर इस विधेयक को अनुमोदन के लिये भेजने का निर्देश दिया है.

राज्यपाल ने निम्न बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित कराया है.

भारत के संविधान की अनुसूची VII के अंतर्गत राज्य सूची में समाहित है

अथवा नहीं विधेयक में बीमा अथवा अन्य प्रावधानों से

संबंधित कोई विवरण संघ सूची अथवा समवर्ती सूची में तो सम्मिलित नहीं है? ज्ञात हो कि भारत के संविधान के अनुसूची VII के अंतर्गत संघ सूची-I के क्रम संख्या 47 में बीमा से संबंधित विषय का वर्णन किया गया है.

पूर्व में भी दो बार राज्यपाल के अनुमोदन के लिए आया था यह विधेयक

यह विधेयक पूर्व में भी दो बार राज्यपाल के अनुमोदन के लिए आया था. पहली बार हिन्दी और अंग्रेजी संस्करण में रूपान्तरण संबंधी विभिन्न विसंगतियों के कारण इस विधेयक को वापस कर दिया गया. तत्पश्चात यह विधेयक राज्य सरकार द्वारा संशोधित विधेयक को बिना झारखण्ड विधान सभा से पारित किए ही राज्यपाल की सहमति के लिए भेजा गया. राज्यपाल ने राज्य सरकार को यह कहते हुए इस विधेयक को फिर वापस किया कि संशोधित विधेयक को झारखण्ड विधान सभा से पारित करा कर अनुमोदन प्राप्त करने के लिए भेजें.

Kunika Sadanand Student Protest: JPSC-JSSC छात्र आंदोलन में पहुंचीं कुनिका सदानंद,...

Kunika Sadanand Student Protest: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित गड़बड़ियों और अन्य मांगों को लेकर झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, बॉलीवुड...

JPSC JSSC Students Protest: JPSC-JSSC भर्ती पर घमासान के बीच सरकार...

JPSC JSSC Students Protest: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने...

Darbhanga Road Bridge Project: जाम से मिलेगी राहत! दरभंगा की बड़ी...

Darbhanga Road Bridge Project: पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र की अध्यक्षता में दरभंगा जिले में चल रही विभिन्न सड़क और पुल निर्माण परियोजनाओं...