खतियान आधारित स्थानीय नीति, ओबीसी आरक्षण और मॉब लिंचिंग पर सरकार  पुन: लाएगी विधेयक

रांची: झारखण्ड के तत्कालीन राज्यपाल द्वारा “स्थानीय व्यक्तियों की झारखण्ड परिभाषा और ऐसे स्थानीय व्यक्तियों को परिणामी, सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य लाभ प्रदान करने के लिए विधेयक, 2022”, भीड़ हिंसा और मॉब लिंचिंग निवारण विधेयक, 2021 एवं पिछड़े वर्गों (ओबीसी) के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण की सीमा 27 प्रतिशत करने संबंधी विधेयक को वापस करने के बाद राज्य सरकार पुनः इस विषय की गंभीरता को देखते हुए विधेयक को विधानसभा के पटल पर रखने की योजना पर कार्य कर रही है।

इसके लिए राज्यपाल सचिवालय द्वारा लौटाये गये उक्त विधेयक को भारत के संविधान के अनुच्छेद 200 एवं झारखण्ड विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन के नियम–98 (1) के तहत राज्यपाल के संदेश के साथ राज्य सरकार एवं विधानसभा को उपलब्ध कराये जाने का अनुरोध राज्यपाल सचिवालय से किया है।

विधान सभा से पारित किसी भी विधेयक पर राज्यपाल की सहमति हेतु राज्य सरकार द्वारा राज्यपाल सचिवालय को भेजा जाता है। विधेयक पर राज्यपाल की सहमति या असहमति होने पर राज्यपाल द्वारा उक्त विधेयक को लेकर एक संदेश भी संलग्न रहता है, लेकिन वापस किए गए उपरोक्त विधेयक में राज्यपाल सचिवालय द्वारा संदेश संलग्न नहीं किया गया है।

राज्य सरकार इन विधेयकों को विधिवत पुनः विधान सभा में लाने हेतु कार्य कर रही है। अतः राज्यपाल सचिवालय से उक्त संदेश को उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है। ताकि सरकार पूरी मजबूती के साथ जनहित के इन विधेयकों को पुनः विधानसभा के पटल पर उपस्थापित कर सके।

Jamshedpur Murder News: 27 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, आखिर किस...

Jamshedpur Murder News: पारसुडीह थाना क्षेत्र के सरजमदा इलाके में 27 साल के एक युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना...

Sonam Raghuvanshi Case: सुप्रीम कोर्ट ने बेल पर उठाए सवाल, टाइपिंग...

सोनम रघुवंशी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर सवाल उठाए। कोर्ट ने कहा कि अरेस्ट मेमो में टाइपिंग की मामूली गलती के आधार...

RSS Office Petrol Bomb Case: एनआईए कोर्ट ने दो आरोपियों को...

रांची के आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में एनआईए ने दो आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने दोनों को...