किडनी ट्रांसप्लांट के बाद सिंगापुर से आज लौटेंगे लालू यादव

PATNA : राजद प्रमुख लालू यादव 76 दिन बाद आज सिंगापुर से स्वदेश लौटेंगे. किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू यादव दिल्ली लौटेंगे. पिछले साल पांच दिसंबर को सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था. लालू यादव की दोनों किडनी खराब हो गई थी. बेटी रोहिणी आचार्य ने पिता को अपनी एक किडनी दान दी थी. ऑपरेशन के दौरान लालू यादव का पूरा परिवार सिंगापुर में मौजूद था. रोहिणी अपने परिवार के साथ सिंगापुर में ही रहती हैं.

rohini tweet1 22Scope News

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर दी जानकारी

rohini tweet 2 22Scope News

ट्वीटर पर लालू यादव के अपने देश लौटने की खबर देते हुए रोहिणी ने लोगों से भावुक अपील की है . रोहिणी आचार्य ने लिखा – ‘मैं एक बेटी के तौर पर अपना फर्ज अदा कर रही हूं. पापा को स्वस्थ्य कर आप सबों के बीच भेज रही हूं. अब आप लोग पापा का ख्याल रखिएगा’.

रोहिणी ने लिखा – अब आप लोग पापा का ख्याल रखिएगा

रोहिणी ने एक अन्य ट्वीट कर लोगों को लालू यादव के

स्वास्थ्य को लेकर कुछ हिदायतें भी दी है.

खासकर उन लोगों को जो लालू यादव से मिलेंगे. रोहिणी ने लिखा है –

‘ पापा के प्रति आप सबों का प्यार असीम है.

अपनी तरफ से आप सबों से ये कहना चाहती हूं कि भारत पहुंचने के बाद पापा से जब भी

आप सभी मिलें तो सावधानी बरतें. मिलते वक्त सभी मास्क लगाएं और उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखने में हमारी मदद करें ‘.

सिंगापुर से लौट कर अभी दिल्ली में ही रहेंगे लालू यादव

ऑपरेशन के बाद लालू यादव और रोहिणी दोनों ने डॉक्टरों

की देखरेख में स्वास्था लाभ किया. अब दोनों पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं.

भारत लौटने के बाद लालू यादव अभी पटना नहीं जाएंगे,

वह दिल्ली में ही बड़ी बेटी मीसा भारती के घर पर रहेंगे.

क्योंकि अभी भी उन्हे डॉक्टर्स की देखरेख में रहना है. 

LNMU PAT 2024 Protest: इंटरव्यू और नामांकन में देरी से अभ्यर्थी...

LNMU PAT 2024 Protest, दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) में PAT-2024 की प्रक्रिया में लगातार हो रहे विलंब और छात्रों के भविष्य को...

Jharkhand Coal Belt: CISF की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध कोयला...

Jharkhand Coal Belt, धनबाद: झारखंड के कोयला क्षेत्रों में सितंबर 2026 के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने सुरक्षा और कार्रवाई के मोर्चे...

Yogendra Sao Action: योगेंद्र साव के खिलाफ फिर खुला मोर्चा, JMM...

Yogendra Sao Action, रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं और कांग्रेस के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बीच विवाद एक बार फिर चर्चा...