Advertisment

अब नये सिरे से बनेगा कांटाटोली फ्लाईओवर, बढ़ेगी और लंबाई

रांचीः कैबिनेट की बैठक में 17 प्रस्तावों पर मुहर लगी. जिसमे विश्वविद्यालयों के स्नातकोत्तर विभागों एवं अंगीभूत महाविद्यालयों में स्वीकृत पदों के विरुद्ध रिक्त पदों पर घंटी आधारित संविदा पर नियुक्त शिक्षकों के पैनल का अवधि विस्तार करने की स्वीकृति दी गई. परिवहन आयुक्त कार्यालय के अंतर्गत मोटरयान निरीक्षक के 25 पदों के सृजन की स्वीकृति मिली. देवघर जिला के मोहनपुर प्रखंड के दुम्मा मौजा में आवासीय कॉलोनी विकसित करने हेतु नगर विकास एवं आवास विभाग के पक्ष में हस्तांतरित 58 एकड़ भूमि को झारखंड राज्य आवास बोर्ड को निःशुल्क हस्तांतरण किए जाने की स्वीकृति दी गई.

कैबिनेट की बैठक में 17 प्रस्तावों पर लगी मुहर

बैठक में सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल में अनुमंडलीय न्यायालय के गठन करने की स्वीकृति दी गई है, वहीं झारखंड औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन नीति, 2016 में वाणिज्य कर विभाग से संबंधित बिंदुओं पर विभागीय अधिसूचनाओं के निर्गमन हेतु स्वीकृति दी गई. झारखंड वित्त नियमावली के नियम 235 (क) में भी संशोधन की स्वीकृति दी गई.

झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग संशोधन नियमावली, 2021के गठन की स्वीकृति दी गई. केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 में किए गए संशोधनों के आलोक में झारखंड माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 में प्रस्तावित संशोधनों से संबंधित झारखंड माल और सेवा कर संशोधन विधेयक, 2021 के झारखंड विधानसभा में पुर:स्थापन पर घटनोत्तर स्वीकृति दी गई.

रांची शहर हेतु पूर्व स्वीकृत कांटाटोली फ्लाईओवर निर्माण परियोजना के समापन की स्वीकृति एवं योगदा सत्संग आश्रम, बहूबाजार से शांति नगर, कोकर तक वाया कांटाटोली चौक 2040 मी० लंबे फ्लाईओवर के निर्माण हेतु कुल रुपए 224,94,54,000/- रुपए की स्वीकृति दी गई. राजधानी रांची में EPC Model पर ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण योजना के फेज-I हेतु कुल 113,24,22,642/- रुपये मात्र की योजना की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई.

रिपोर्ट-मदन

Patamda Stone Quarry Protest: स्कूल और घरों के पास खनन पर...

Patamda Stone Quarry Protest: पूर्वी सिंहभूम ज़िले के पटमदा ब्लॉक की ओडिया पंचायत के ग्रामीणों ने पत्थर खदान (स्टोन क्वारी) के संचालन के विरोध में...

Adityapur Brown Sugar Raid: सरायकेला में ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा, छत...

Adityapur Brown Sugar Raid: आदित्यपुर पुलिस ने अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश...

PM Surya Ghar Yojana Siwan: मुफ्त बिजली योजना पर प्रशासन सख्त,...

PM Surya Ghar Yojana Siwan: सिवान में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' को सही ढंग से लागू करने के लिए डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर की...