Advertisment

मुख्यमंत्री ने कहा- ‘बिहार गति’ के अंतर्गत चिन्हित परियोजनाओं की समीक्षा कर समयबद्ध तरीके से करें पूर्ण

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में ‘बिहार गति’ के अंतर्गत चिन्हित परियोजनाओ की समीक्षा की। इस दौरान राज्य में क्रियान्वित 100 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं एवं केंद्र प्रायोजित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। ‘बिहार गति’ के अंतर्गत चिन्हित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में जल संसाधन, पथ निर्माण एवं स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए तथा प्रगति में आने वाली बाधाओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि बिहार ने विकास की गति पकड़ ली है, अब इसे और बढ़ाना है।

मुख्यमंत्री ने कोसी मेची इंटर स्टेट लिंक परियोजना के निर्माण कार्य में मानसून समाप्त होते ही तेजी लाने के निर्देश दिए

जल संसाधन विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कोसी मेची इंटर स्टेट लिंक परियोजना के निर्माण कार्य में मानसून समाप्त होते ही तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए तथा नियमित समीक्षा के माध्यम से सभी अवरोधों का तत्काल समाधान किया जाए। नॉर्थ कोयल जलाशय परियोजना के कार्यों में तेजी लाने तथा इसे शीघ्र पूर्ण कर सिंचाई क्षमता बढ़ाने और किसानों को जल्द लाभ पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया। वहीं मंडई वीयर परियोजना की नियमित निगरानी करते हुए इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कर राज्य की सिंचाई एवं जल प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए।

CM Bihar Gati 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने वाराणसी-रांची-कोलकाता 6 लेन कॉरिडोर, आमस-दरभंगा फोर लेन परियोजना व कन्हौली-शेरपुर 6 लेन परियोजना के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए

पथ निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने वाराणसी-रांची-कोलकाता छह लेन कॉरिडोर, आमस-दरभंगा फोर लेन परियोजना व कन्हौली-शेरपुर (एनएच-131जी) छह लेन परियोजना के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने भूमि अधिग्रहण, वन विभाग की स्वीकृति एवं अन्य प्रशासनिक बाधाओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने तथा सभी परियोजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए समयबद्ध निष्पादन कने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से राज्य में सड़क संपर्क मजबूत होगा, आवागमन सुगम बनेगा और आर्थिक एवं औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

CM Bihar Gati 2 22Scope News

मुख्यमंत्री ने TB मुक्त भारत अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने टीबी मुक्त भारत अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग एवं जांच कर संभावित टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान सुनिश्चित की जाए। जिन क्षेत्रों में टीबी के मामले अधिक हैं, वहां विशेष अभियान चलाया जाए। सभी टीबी केंद्रों को पूर्णतः कार्यशील बनाया जाए तथा बंद पड़े केंद्रों को पुनः संचालित किया जाए। उन्होंने दो जुलाई 2026 से 14 अगस्त 2026 तक टीबी मुक्त बिहार बनाने के लिये चलाये जा रहे विशेष अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने, प्रत्येक प्रखंड, पंचायत एवं गांव तक जागरूकता अभियान चलाने, स्वास्थ्य शिविरों एवं मोबाइल स्क्रीनिंग के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सुनिश्चित करने तथा मरीजों को समय पर उपचार, पोषण सहायता एवं आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

CM Bihar Gati 3 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य में CSR के माध्यम से 2 हजार करोड़ का फंड रेज करने का लक्ष्य निर्धारित कर उसकी प्राप्ति के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के माध्यम से दो हजार करोड़ रुपए का फंड रेज करने का लक्ष्य निर्धारित कर उसकी प्राप्ति के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, खेल, महिला सशक्तिकरण एवं अन्य जनकल्याणकारी क्षेत्रों में सीएसआर फंड को बढ़ावा देने के लिए उद्योगों एवं कॉरपोरेट संस्थानों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि सरकार और निजी क्षेत्र की साझेदारी से विकसित एवं समृद्ध बिहार के निर्माण को और अधिक गति मिल सके।

CM Bihar Gati 4 1 22Scope News

CM सम्राट के साथ कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर, कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार, स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जयकुमार सिंह, जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव अवनीश कुमार सिंह, राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक अमित कुमार पांडेय सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

CM Bihar Gati 5 22Scope News

यह भी पढ़े : अपराध पर प्रहार, सुरक्षा का विस्तार- ‘नया सवेरा 3.0’ से बदलता बिहार

Dhanbad Bhatinda Fall: जन्मदिन की खुशी मातम में बदली, भटिंडा फॉल...

Dhanbad Bhatinda Fall: धनबाद जिले के मुनीडीह स्थित भटिंडा फॉल में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में चाचा और भतीजे की डूबने से मौत हो...

Ranchi Chamber Meeting: ऑनलाइन बाजार की बढ़ती प्रतिस्पर्धा से व्यापारी परेशान,...

Ranchi Chamber Meeting: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के कंज्यूमर ड्यूरेबल एंड इलेक्ट्रॉनिक उप समिति की बैठक मंगलवार को चैंबर भवन में हुई। बैठक में...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद में आया नया राजनीतिक...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवाद को लेकर...