Advertisment

शादी को लेकर धनबाद में रेलवे ने 16 तक रोका बुलडोजर

अतिक्रमण हटाने गयी रेलवे की टीम का जमकर हुआ विरोध

DHANBAD: धनबाद के हिल कॉलोनी स्थित रेलवे कॉलोनी में अवैध तरीके से रह रहे झुग्गी झोपड़ियों को हटाने के लिए बुलडोजर के साथ पहुंची टीम का अतिक्रमणकारियों द्वारा जोरदार विरोध किया गया. बाद में वार्ता के बाद रेलवे के अधिकारी और पदाधिकारी 16 मार्च तक का समय देकर बैरंग वापस लौटे.

dhanbad atikraman 22Scope News

प्रशासन से लोगों ने मंगा एक महीने का मोहलत

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रेलवे के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अवैध तरीके से अतिक्रमण तथा कब्ज़ा करने वाले अतिक्रमणकारियों पर रेलवे के द्वारा हटाने का कार्य चल रहा है. इस दौरान हिल कॉलोनी में पहुंची टीम जहां अतिक्रमण कर रहे अवैध कब्जा धारियों ने पहले तो टीम का जमकर विरोध किया. लेकिन बाद में रेलवे प्रशासन से 1 महीने का मोहलत मांगा जहां दो बेटियों की शादी होनी है इसलिए रेलवे प्रशासन तथा आरपीएफ ने उनकी मांगों को सुनते हुए एक माह की मोहलत दी है साथ ही बुलडोजर को बैरंग वापस ले जाया गया.

16 के बाद चलेगा बुलडोजर: अधिकारी

पूर्व पार्षद अंकेश राज ने बताया कि रेलवे के द्वारा अपने क्षेत्रों में अवैध तरीके से रह रहे झुग्गी झोपड़ियों को हटाने का कार्य कर रहे हैं. रेलवे अधिकारी बुलडोजर लेकर तोड़ने पहुंचे लेकिन वहां पर स्थानीय लोगों की बातों को सुनते हुए रेलवे अधिकारी से 1 महीने की मोहलत मांगी गई है क्योंकि यहां पर दो बेटियों की शादी मार्च महीने में होनी है इसलिए सभी के रिक्वेस्ट पर रेलवे अधिकारी ने बातों को मान लिया और एक महीने की मोहलत दे दी है.
रेलवे अधिकारी ने कहा कि अगर लोग स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लेते हैं तो ठीक है वरना 16 मार्च से पुनः रेलवे के द्वारा अवैध कब्जा धारियों पर बुलडोजर चलाने का कार्य किया जाएगा.

India Nepal Border Security Bihar: भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, मुख्य...

India Nepal Border Security Bihar: बिहार में भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा और सीमावर्ती अपराधों पर नियंत्रण को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता...

Bihar PM Surya Ghar Yojana: सोलर पैनल से राशन कार्ड तक,...

Bihar PM Surya Ghar Yojana: बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में राज्य में संचालित प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक...

BFCL Volleyball Tournament: बीएफसीएल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, 10 विभागीय...

BFCL Volleyball Tournament, रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल), मरार स्थित परिसर में कर्मचारियों के बीच खेल भावना, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा...