वासेपुर में रेलवे ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी चलाकर दर्जनों मकान और दुकान को किया ध्वस्त

धनबाद : धनबाद के वासेपुर में रेलवे ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया. अभियान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तैयारी की गई थी. रेलवे ने जेसीबी चलाकर दर्जनों घर, मकान और दुकान को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान आक्रोशित हुए लोगों ने रेलवे की कार्रवाई का विरोध भी जताया.

atikraman1 22Scope News

रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग और आरपीएफ की टीम ने पांडरपाला से वासेपुर के आरा मोड़ तक रेलवे की जमीन की मापी की गई थी. उस दौरान 85 अतिक्रमणकारी चिह्नित किए गए थे. वे सब वहां रेलवे की जमीन पर स्थायी निर्माण कर रह रहे हैं और दुकानें चला रहे हैं. उसी आधार पर सभी को 23 दिसंबर को नोटिस भेजा गया था. लेकिन कुछ लोगों ने अपनी दुकानें नहीं हटाई. जिसके बाद आज रेलवे के अधिकारियों ने दल-बल के साथ मकानों को धवस्त कर दिया.

हालांकि स्थानीय समाजसेवी ने रेलवे के द्वारा चलाये जा रहे अभियान की निन्दा भी की. समाजसेवी ने जिले के आला अधिकारियों समेत राज्य के मुख्यमंत्री से अपील भी किया की इस ठंड में और फिर से बढ़ते संक्रमण काल में कम से कम तीन माह की गरीबों को समय देनी चाहिए. साथ ही सरकारी योजना के तहत अतिक्रमण में विस्थापित लोगों को दूसरे जगह पर सरकारी मकान जैसी योजनाओं से भी लाभांवित करवाया जाये. क्योंकि गरीब ही रेलवे की जमीन पर बसे हैं और दशकों से रोजगार कर अपनी जिविका चलाते हैं. रेल प्रबंधन और सरकार को इस पर विचार करना चाहिए.

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

Women’s Junior Asia Cup 2026: भारत ने चीन को हराकर लगातार...

Women’s Junior Asia Cup 2026, नई दिल्ली: भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया...

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...