DHANBAD: धनबाद गोविंदपुर लायंस क्लब की अगुआई में इलेक्ट्रॉनिक कचरे को जमा किया जा रहा है. इसे रिसाइक्लिंग के लिए भेजा जाएगा. प्रदूषण रोकने के लिए शुरू की गई इस मुहिम के साथ-साथ छात्रों और आम लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है. इसके साथ ही धनबाद भी देश के उन 120 शहरों की लिस्ट में शामिल हो गया है जहां इस तरह का अभियान चल रहा है.

धनबाद : गोविंदपुर लायंस क्लब की अगुआई में ई-वेस्ट मैनेजमेंट अभियान
इसके जरिए न सिर्फ बेकार पड़े इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं को संग्रहित किया जा रहा है बल्कि इससे गरीब लोगों को मदद भी मुहैया कराई जाएगी. संग्रहित किये गए वैसे मोबाइल, कम्यूटर, लैपटॉप उपकरण दान किए जाएंगे जिन्हें मरम्मत के बाद ठीक किया जा सकेगा. गरीब बच्चे सामुदायिक शिक्षा के तहत इन उपकरणों का इस्तेमाल कर सकेंगे. क्लब के अधिकारियों के मुताबिक ई कचरा के निस्तारण की प्रेरणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात से मिली. वर्ष के पहले मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने इलेक्ट्रॉनिक कचरे के खतरे से आगाह करते हुए इसके सही मैनेजमेंट की अपील की थी.
इलेक्ट्रॉनिक कचरे को जमा कर रिसाइक्लिंग के लिए भेजा जाएगा
दरअसल इन दिनों जिस तेजी से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल बढ़ रहा है उससे पर्यावरण प्रदूषण का भी खतरा बढ़ गया है. बेकार हो चुके इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का यदि ठीक तरीके से मैनेजमेंट नहीं किया गया तो इसमें मौजूद केमिकल्स जल और वायु प्रदूषण का कारण बन सकते हैं.
मरम्मत के बाद सामुदायिक शिक्षा में होगा जमा किए गए गैजेट्स का इस्तेमाल
मौजूदा दौर में जिस तेजी के साथ इनका इस्तेमाल बढ़ रहा है वह पर्यावरण के लिए बड़ी चुनौती है. यही कारण है कि इसके सही निस्तारण को लेकर सरकार भी जागरूकता अभियान चला रही है और सामाजिक संस्थाओं से भी भागीदारी की अपील की जा रही है.
रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल
- Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार! मुजफ्फरपुर में 1391.4 लीटर शराब मिलने से सवाल
- Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों में पहुंचे CM सम्राट चौधरी, बोले- बिहार में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
- Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की मां दुर्गा की पूजा, बिहार की सुख-समृद्धि की कामना

















