हेरा फेरी 3 मचाएगी धमाल, वायरल फोटो देख झूमे फैन्स

MUMBAI: साल 2001 में रिलीज हुई बॉलीवुड की कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी तो आपको याद ही होगी, जिसमें अक्षय कुमार परेश रावल और सुनील शेट्टी ने स्क्रीन पर जबरदस्त कॉमेडी का तड़का लगाया था. उसके बाद साल 2006 में हेरा फेरी का दूसरा पार्ट रिलीज़ हुआ. यह फिल्म भी दर्शकों को हँसाने में कामयाब रही और बॉक्स ऑफिस पर भी हिट हुई. अब इस फिल्म के तीसरे पार्ट की भी शूटिंग शुरू हो चुकी है जिसकी पिछले कुछ वर्षों से चर्चा काफी जोर शोर से हो रही थी.

hera feri 2 22Scope News

हेरा फेरी की तीसरे पार्ट की शूटिंग 21 फरवरी से शुरू

अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी की तीसरे पार्ट की शूटिंग 21 फरवरी से शुरू हो गई है, और अब फिल्म के सेट से अक्षय कुमार,सुनील शेट्टी और परेश रावल की पहली सामने आ चुकी है.

यह फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

अब एक बार फिर से तीनों सुपरस्टार की जोड़ी स्क्रीन पर

धमाल मचाने आ रही है. जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म

की शूटिंग मुंबई के एंपायर स्टूडियो में हो रही है.

अगर बात तस्वीर की करे तो अक्षय कुमार

अपने राजू लुक में कूल में नजर आ रहे हैं.

वहीं परेश रावल अपने बाबूराव वाले गेटअप में दिखाई दे रहे हैं.

वहीं सुनील शेट्टी अपने किरदार श्याम के लुक में दिखाई दे रहे हैं.

तीनों को अपने-अपने अंदाज में देख फैंस खुशी से झूम उठे हैं.


तस्वीर के सामने आते ही फैंस का आया रिएक्शन

hera pheri 22Scope News


तस्वीर जैसे की सोशल मीडिया पर वायरल हुई वैसे फैन्स का रिएक्शन आना शुरू हो गया एक यूजर ने लिखा है, आखिर फिल्म में हमारे बिंदास राजू भैया की एंट्री हो ही गई. वहीं दूसरे फैन ने लिखा- इन तीनों को साथ में देखने के लिए आंखें तरस गई थीं. रिपोर्ट के मुताबिक फरहाद सामजी फिल्म हेरा फेरी 3 का निर्देशन कर रहे हैं. राजू, श्याम और बाबूराव की ये तीसरी कहानी अगले साल रिलीज हो सकती है. हालांकि अभी इसको लेकर कोई तारीख सामने नहीं आई हैं.

रिपोर्ट : सम्राट गहलौत

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...