मंत्री के बिगड़े बोल ‘हिजड़ों की फौज साबित होगी अग्निवीर’

KATIHAR: कटिहार में बिहार सरकार में सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव सह प्रभारी मंत्री ने अजीबोगरीब बयान दिया है. उन्होंने अग्निवीर की बहाली का विरोध करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में ये हिजड़ों की फौज साबित होगा. यह बातें उन्होंने गुरुवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही. वे पूर्णिया में होनेवाले महागठबंधन की रैली की तैयारियों का जायजा लेने पूर्णिया भी पहुंचे थे.

sahkarita mantri 22Scope News


पूर्णिया में महागठबंधन की महारैली की तैयारी जोरों पर


पूर्णिया में महागठबंधन के महारैली को लेकर सीमांचल के जिलों में तैयारी जोरों पर है, कटिहार में इसकी तैयारी की कमान प्रभारी मंत्री सुरेंद्र यादव की देखरेख में हो रहा है, इसी के तहत आज शहर-शहर, गांव-गांव तक रैली के लिए आमंत्रण देने के लिए प्रचार गाड़ी को रवाना कर रहे थे.


केंद्र सरकार की नीतियों पर बोला जमकर हमला


सहकारिता मंत्री सह प्रभारी मंत्री सुरेंद्र यादव ने केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला है. इस दौरान मंत्री सुरेंद्र यादव ने अग्नि वीरों की बहाली को लेकर ऐसा बयान दे दिया जिस पर आने वाले दिन में बिहार के साथ-साथ देश की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आ सकता है, अग्निवीर योजना के विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले दिन में यह हिजड़ों का फौजी साबित होगा जब इस बयान पर उन्हें भारत की सेना से जोड़कर ऐसी टिप्पणी पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भारतीय सेना पर उन्हें नाज है.

मगर आज भी वह और उनकी सरकार अग्निवीर योजना का विरोध करती है, आगे उन्होंने कहा कि यह जिसका भी सोच का उपज है उन्हें फांसी पर चढ़ा देना चाहिए, बताते चलें 25 फरवरी को रंगभूमि मैदान में महागठबंधन के महारैली को लेकर सीमांचल के जिलों में तैयारी जोरों पर है, ऐसे में 2024 की राजनीति को देखते हुए महागठबंधन की नेता अपने बयानों से भाजपा पर करारा प्रहार करने के मूड में है.

Jamshedpur Brain Malaria Cases: जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का विस्फोट! सिर्फ...

Jamshedpur Brain Malaria Cases: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में ब्रेन मलेरिया और मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। पिछले...

Illegal Tree Cutting Tundi: टुंडी के नेमोरी जंगल में रातों-रात कट...

Illegal Tree Cutting Tundi: धनबाद जिले के टुंडी ब्लॉक में स्थित नेमोरी जंगल में गैर-कानूनी तरीके से पेड़ काटने का मामला सामने आया है।...

Patna Railway Fire: राजेंद्र नगर रेलवे कॉम्प्लेक्स में सुबह 4 बजे...

Patna Railway Fire: बिहार की राजधानी पटना में राजेंद्र नगर स्टेशन के पास रेलवे कोचिंग कॉम्प्लेक्स में रविवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच...