बर्थडे का केक लेकर पार्टी करने जा रहे थे 4 युवक, पेड़ से टकराई कार

Aurangabad: जिले के मदनपुर थाना इलाके में तेज रफ्तार कार सड़क हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में 4 युवक बुरी तरह घायल हो गए. घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है.

ये हादसा मदनपुर थाना क्षेत्र के देव रोड में खेसर गांव के पास हुआ है. बताया जा रहा है कि अंकित कुमार नाम का युवक अपना बर्थडे मनाने के लिए औरंगाबाद से केक लेकर अपने पांच दोस्तो के साथ देव में बर्थडे पार्टी मनाने जा रहा था तभी देव रोड खेसर गांव के पास उनकी कार एक पेड़ से जा टकराई जिसमें सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है.

घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थानाध्यक्ष शशी कुमार राणा ने अपने वाहन से सभी घायलों को मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचाया. जहां चिकित्सक डॉ. कुमार जय ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार कर स्थिती को गम्भीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है. घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है.

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...