Advertisment

मोतिहारी में सड़क हादसा, घायल चालक ने कार से 3 महिलाओं को रौंदा

मोतिहारी : नगर थाना क्षेत्र के राजाबाजार प्रेक्षागृह के पास शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे टहल रही तीन महिलाओं को रौंद दिया। हादसे में महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। कार चालक की हालत भी नाज़ुक बनी हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए रहमानिया मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है।

Goal 1 22Scope News

वे गेट पर बैठे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार पहले एक पेड़ से टकराई, 3 महिलाओं को मार दी ठोकर – गार्ड

प्रत्यक्षदर्शी और प्रेक्षागृह के गार्ड सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि वे गेट पर बैठे थे तभी एक तेज रफ्तार कार पहले एक पेड़ से टकराई, फिर खंभे से भिड़ी और उसके बाद सड़क किनारे टहल रही तीन महिलाओं को ठोकर मार दी। आसपास के लोगों ने तुरंत सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान नगर थाना क्षेत्र निवासी शशि रंजन सिंह की पत्नी प्रियंका सिंह (34 साल), उनकी बेटी श्रेया कुमारी (14 साल) और भाभी रेनू देवी के रूप में हुई है। वहीं कार चालक की पहचान चांदमारी निवासी ओम प्रकाश गुप्ता के 25 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार के रूप में हुई है। घटना की जड़ में एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।

चालक रुपेश को उसके भतीजे आलोक ने आपसी विवाद में मार दिया था चाकू 

बताया जा रहा है कि चालक रुपेश कुमार को उसके भतीजे आलोक ने आपसी विवाद में चाकू मार दिया था। घायल अवस्था में ही रुपेश इलाज के लिए खुद कार चलाकर निकला था। इसी दौरान राजाबाजार के पास वह हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भतीजे आलोक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आलोक ने चाचा को चाकू मारने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई, जब चाचा ने फोन उठाना बंद कर दिया तो मैंने घरवालों को घटना की जानकारी दी। फिर पता चला कि सड़क दुर्घटना हो गई है। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि कार से तीन महिलाएं घायल हुई हैं। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि चालक को पहले ही चाकू मारी गई थी। सभी घायलों का इलाज जारी है और मामले की छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़े : मोतिहारी में बड़ा सड़क हादसा : यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 घायल, मची अफरा-तफरी…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...