गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह का पलटवार

जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष ललन सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा पर हमला बोला है.

उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित करते लिखा है कि भाजपा के साथ जाने की सोंचने की बात

ही छोड़ दीजिए. अपने ट्वीट में बीजेपी को बड़का झुठ्ठा पार्टी बताते उन्होंने लिखा बड़का झुठ्ठा पार्टी

एक डूबती नाव है, जिसका 2024 में डूबना निश्चित है.

अमित शाह ने कहा था नीतीश, ललन के लिए एनडीए के दरवाज़े बंद

रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवादा की रैली में कहा था कि नीतीश कुमार और ललन सिंह

के लिए एनडीए के दरवाज़े हमेशा के लिए बंद हो गए हैं. इसी का जवाब देते जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष

ने अमित शाह से पुछा कि ‘आपके पास कोई आवेदन लेकर गया है क्या कभी ? और फिर इसका जवाब देते

उन्होंने लिखा ‘भाजपा के साथ जाने की सोंचने की बात ही छोड़ दीजिए. बड़का झुठ्ठा पार्टी एक डूबती नाव है,

जिसका 2024 में डूबना निश्चित है.

भाजपा ने अपनी विश्वसनीयता खो दी : ललन सिंह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित ट्वीट में राजीव रंजन सिंह यानि ललन सिंह ने बीजेपी पर हमला

बोलते लिखा कि ‘जुमलों और झूठे वादों के कारण भाजपा ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है.

चुनाव पूर्व जनता से किए गए वादों को सत्ता में पहुँचते जुमला कहते हैं. महंगाई पर चर्चा नहीं होती है.

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे लिखा ‘ बेरोज़गारी दूर करना तो छोडिए सब सरकारी सेवाओं

में नियुक्तियों पर प्रतिबंध लगा देना और देश के सबसे बड़े 81000 रूपए के कॉर्पोरेट घोटाले

पर मौन व्रत धारण कर लेने वाली पार्टी पार्टी की तरफ कोई देखेगा भी क्यों?

बिहार में इन दिनों राजनीतिक बयानबाजी का दौर चरम पर है. जहाँ सत्ता पक्ष और विपक्ष

एक दूसरे पर हमलावर है.

Bihar Gati Project Review: बिहार में 12 लाख आवास निर्माण का...

Bihar Gati Project Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को ‘बिहार गति’ के तहत 100 करोड़ रुपये से...

साइबर ठगी का नया चेहरा: OTP से Digital Arrest तक, ठग...

कभी OTP मांगा जाता था, अब ठग कहते हैं—“आपके खिलाफ CBI में केस है”इसे भी पढ़ेंDigital Arrest Scam: रांची से दो गिरफ्तार, मुंबई के...

Bihar MLC Counting Centre Chaos: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर...

Bihar MLC Counting Centre Chaos, पटना: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की सीटों पर मतगणना के बीच पटना के बांकीपुर राजकीय...