जातीय जनगणना कराने के लिए महागठबंधन सरकार कृत संकल्पित : राजद

जातीय जनगणना कराने के लिए महागठबंधन सरकार कृत संकल्पित-राजद
पटना:बिहार में जातीय जनगणना कराने के सवाल पर राज्य सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि बिहार की महागठबंधन सरकार हर हाल मे जातीय जनगणना कराने के लिए कृत संकल्पित है।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि जाती आधारित जनगणना हो। इसीलिए इसे बाधित करने के लिए वह पर्दा के पिछे से तरह तरह के हथकंडों का इस्तेमाल कर रही है।

हालांकि बिहार विधानसभा में उसने जातीय जनगणना का समर्थन किया था और पीएम से मिलने वाली सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में भी वह शामिल था।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि समावेशी विकास के लिए जातीय आधारित गणना आज समय की आवश्यकता है। जातीय आधारित और आर्थिक गणना सभी के हित में हैं। नीतियों के निर्धारण के लिए आवश्यक है । यह काफी दुखद है कि विकास को बाधित करने की मंशा से इस कार्य में व्यवधान पैदा किया जा रहा है।
राजद प्रवक्ता ने उम्मीद जताई है कि उच्चतम न्यायालय इसकी महत्ता को समझते हुए जनगणना के बचे हुए कार्य को पूरा करने की अनुमति निश्चित रूप से देगा ।

फिर भी यदि आवश्यकता हुई तो महागठबंधन सरकार कानून भी बनाएगी और जो भी आवश्यक वैधानिक कदम उठाने की आवश्यकता होगी, वह सरकार द्वारा उठाई जाएगी। राजद काफी दिनों से अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद जी एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद के नेतृत्व सदन से सड़क तक इस मांग को उठाती रही है।

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img