बिहार: जातीय जनगणना को लेकर सर्वदलीय बैठक, सीएम नीतीश करेंगे अध्यक्षता

पटना : बिहार में जातीय जनगणना को लेकर आज सर्वदलीय बैठक होगी.

सीएम सचिवालय स्थित संवाद में शाम चार बजे से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में होगी.

इस बैठक में सभी दलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे.

बैठक में बिहार में जातीय जनगणना किस तरह करायी जाये, इसकी रूपरेखा पर विचार-विमर्श होगा.

इस संबंध में संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने

सभी दलों को सर्वदलीय बैठक में भाग लेने की अपील की है.

आपको बता दें कि सभी दलों की राय से ही राज्य सरकार ने

एक जून को सर्वदलीय बैठक कराने का फैसला लिया है.

बैठक में आये सर्वदलीय सुझावों के आधार पर राज्य में जातीय जनगणना कराये जाने का

प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में भेजा जायेगा. राज्य कैबिनेट की मंजूरी के बाद इस पर अमल शुरू होगा.

जानिए कांग्रेस ने क्या कहा

जातिगत जनगणना पर सर्वदलीय बैठक होने वाली है कांग्रेस ने साफ कर दिया है की बिहार की सभी पार्टियां जातिगत जनगणना कराने के पक्ष में है. बिहार के लिए जातिगत जनगणना बहुत ही जरूरी है.

नीतीश सरकार ने लिया निर्णय

शिक्षा मंत्री ने कहा कि जातीय जनगणना कराने के लिए हम लोगों ने विधानसभा से दो बार सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा था. साथ ही सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करने भी गया था. केंद्र ने बताया कि अब विलंब हो गया है चीजें काफी आगे बढ़ गयी हैं, अब उसका फॉर्मेट बदलना संभव नहीं है. केंद्र सरकार ने यह भी कहा कि अगर कोई राज्य सरकार चाहे, तो अपने स्तर से इसे करा सकती है. इसी कारण बिहार की नीतीश सरकार ने जातीय जनगणना करवाने का निर्णय लिया है.

सभी दल जाति आधारित जनगणना कराने पर सहमत

इस संबंध में संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को कहा कि बैठक में बिहार में जातीय जनगणना किस तरह कराई जाए, इसकी रूपरेखा पर विचार-विमर्श होगा. विधानसभा में प्रतिनिधित्व वाले सभी दलों को जातीय जनगणना की बैठक में बुधवार को बुलाया गया है. मंत्री ने भी दलों को सर्वदलीय बैठक में भाग लेने की अपील की है. उन्होंने यह भी दावा किया कि सभी दल जाति आधारित जनगणना कराने पर सहमत हैं.

तेजस्वी यादव को जाता है इसका श्रेय

वहीं, जातीय जनगणना को लेकर हो रही इस बैठक पर आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जातिगत जनगणना पर जो सर्वदलीय बैठक होने जा रही है इसका श्रेय तेजस्वी यादव को जाता है, क्योंकि लालू यादव शुरू से है जातिगत जनगणना के पक्ष में रहे हैं.

रिपोर्ट: प्रणव राज

मोरहाबादी के दुकानदार फिर से आंदोलन के मूड में, सीएम हेमंत से भी कर सकते हैं मुलाकात

Patna Firing News: अनिल यादव को गोली लगने के बाद अस्पताल...

Patna Firing News: राजधानी पटना में पूर्व वार्ड पार्षद के पति अनिल कुमार यादव को गोली मारे जाने की घटना के बाद जन सुराज...

Ranchi Hotel Fire: आनंद टावर के चौथे तल्ले पर आधी रात...

Ranchi Hotel Fire: राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित आनंद टावर में मंगलवार देर रात एक होटल-सह-रेस्तरां में भीषण आग लग गयी. आग टावर के...

East Singhbhum Arms Recovery: जमशेदपुर के जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन,...

East Singhbhum Arms Recovery, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. कोबरा, एसटीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम...