निवेदिता और अंकित ने कर रखी थी शादी

540
Advertisment

रांची: निवेदिता के हत्या के आरोपी अंकित यादव का आज पोस्टमार्टम रिम्स में किया गया. इस दौरान अंकित के परिजनों ने मामले को लेकर कई चौकाने वाले खुलासे किये. मामले पर अंकित के भाई बिकी यादव ने कहा कि निवेदिता और अंकित ने शादी कर ली थी.

Advertisment

दोनों के कई तस्वीरें भी अंकित के भाई ने मीडिया को दिखाया जिस से इसका प्रमाण भी मिलता है. इसके अलावा अंकित के भाई ने यह जाकारी भी मीडिया को दिया कि निवेदिता और अंकित अपनी शादी के बाद 2020 में नवादा में अंकित के घर भी गयी थी.

इस दौरान मामले कि जानकारी जब निवेदिता के पापा को हुआ तो उन्हों  ने निवेदिता से आगे कि पढ़ाई जारी रखने के लिए रांची आने को कहा और अंकित से दूर रहने को कहा.

निवेदिता और अंकित

इस घाटना क्रम के बाद निवेदिता रांची आकर पढ़ाई करने लगी लेकिन इस दौरान वह अंकित यादव के संर्पक मे रही. घटना से लगभग चार महिने पहले अचानक अंकित से निवेदिता ने बात करना बंद कर दिया इतना ही नहीं किसी भी प्रकार का संर्पक भी खत्म  कर लिया था.

अंकित के भाई ने मामले पर आगे कहा कि दोनों के बीच किसी भी प्रकार के संर्पक खत्म होने के बाद से अंकित लगातर काफी परेशान रह रहा था.

लगभग 24 दिन पहले अंकित अपने नवादा से निकला था. जिसके बाद से अंकित परिवार के संर्पक में नहीं था.
घटना वाले दिन ही परिवार को पुलिस से पाता चली की पुलीस अंकित को निवेदिता के हत्या के आरोप में तलास कर रहा था.

जिस दिन अंकित ने खुद को गोली मारी उस दिन अंकित ने ही परिवार के सदस्य को अपना लोकेशन भेजा था. जिसे हमने झारखंड पुलिस को दे दिया था. अंकित के उपर निवेदिता के परिवार के सदस्यों ने इतना दवाव डाला कि अंकित ने अपने आप को ही गोली मार ली.

प्रेमिका की हत्या के आरोपी ने की खुदकुशी:जिस पिस्टल से निवेदिता नयन ऊर्फ खुशी की कर दी हत्या, उसी से अंकित ने भी कर ली आत्महत्या

छात्रा निवेदिता हत्याकांड के सनकी आशिक ने फेसबुक लाइव आकर खुद को मारी गोली

Advertisement