Advertisment

फतेहपुर के जंगल से 3500 लीटर महुआ शराब बरामद, 21 बाइक जब्त, तस्कर फरार

गयाजी : गयाजी जिले में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फतेहपुर थाना क्षेत्र के हलमता जंगल से करीब 3500 लीटर महुआ शराब और 21 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। पुलिस के अनुसार, अधिकांश जब्त बाइक चोरी की होने की आशंका है और उनका इस्तेमाल शराब तस्करी में किया जा रहा था।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जंगल की घेराबंदी की

आपको बता दें कि शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जंगल की घेराबंदी की। सूचना थी कि झारखंड से जंगल के रास्ते बड़ी मात्रा में महुआ शराब बिहार लाई जा रही है। पुलिस के पहुंचते ही तस्करों में अफरा-तफरी मच गई और वे शराब व बाइक छोड़कर घने जंगल का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।

Gaya Wine 1 22Scope News

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 मोटरसाइकिलों पर लदी करीब 3500 लीटर महुआ शराब बरामद की

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 मोटरसाइकिलों पर लदी करीब 3500 लीटर महुआ शराब बरामद की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जब्त की गई अधिकांश मोटरसाइकिलें चोरी की हो सकती हैं। पुलिस सभी वाहनों के नंबरों का सत्यापन कर रही है। फतेहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जब्त मोटरसाइकिलों के आधार पर तस्करों की पहचान करने और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

Gaya Wine 2 22Scope News

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है

वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह बरामदगी जंगल के रास्ते संचालित एक संगठित शराब तस्करी नेटवर्क की ओर संकेत करती है। अब जांच का मुख्य फोकस गिरोह के सरगनाओं और तस्करी के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने पर है।

Gaya Wine 3 22Scope News

फतेहपुर के जंगल से 3500 लीटर महुआ शराब बरामद, 21 बाइक जब्त, तस्कर फरार
फतेहपुर के जंगल से 3500 लीटर महुआ शराब बरामद, 21 बाइक जब्त, तस्कर फरार

 

यह भी पढ़े : पूर्ण शराबबंदी के बावजूद तस्करी जारी, कोर्ट ने शराब कारोबारी को सुनाई 8 साल की सजा

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Mineral Rights: खनिज अधिकार और राजस्व पर JMM का BJP...

Jharkhand Mineral Rights, रांची: झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए खनिज अधिकार, राज्य...

Jharkhand High Court Land Dispute: सेना की जमीन या निजी संपत्ति?...

Jharkhand High Court Land Dispute, रांची: झारखंड हाई कोर्ट ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास खाली ज़मीन के एक टुकड़े को लेकर चल रहे...

JMM Meeting 2026: खान-खनिज विधेयक के खिलाफ झामुमो का बड़ा प्लान,...

JMM Meeting 2026, रांची: लोकसभा से पारित खान-खनिज विधेयक के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने विरोध की रणनीति तैयार करने की कवायद शुरू...