Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड से संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल से जुड़े मामले में युवती गिरफ्तार, STF कर रही पूछताछ

साहिबगंज : पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल की जांच के सिलसिले में 22 वर्षीय अर्पिता सरकार को झारखंड के साहिबगंज जिले से गिरफ्तार किया है। कार्रवाई बरहरवा थाना क्षेत्र के बेबतपुर ग्वालखोर गांव में की गई, जिसके बाद एसटीएफ की टीम उसे पश्चिम बंगाल लेकर रवाना हो गई।

अर्पिता सरकार पर आरोप है कि वह पहले से गिरफ्तार संदिग्ध हमीम मंडल से जुड़े कथित मॉड्यूल के संपर्क में थी – STF

एसटीएफ के अनुसार, अर्पिता सरकार पर आरोप है कि वह पहले से गिरफ्तार संदिग्ध हमीम मंडल से जुड़े कथित मॉड्यूल के संपर्क में थी। उसकी गिरफ्तारी बर्दवान थाना में दर्ज कांड संख्या 1096/26 के तहत की गई है। अधिकारियों ने बताया कि अर्पिता को शनिवार को बर्दवान पुलिस स्टेशन लाया जाएगा। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।

STF 1 22Scope News

STF ने कहा- मामले की जांच जारी है

इस मामले के मुख्य आरोपी हमीम मंडल को पश्चिम बंगाल पुलिस पहले ही बर्दवान से गिरफ्तार कर चुकी है। जांच एजेंसियां अब अर्पिता सरकार की कथित भूमिका, उसके संपर्कों और संदिग्ध मॉड्यूल से जुड़े अन्य संभावित सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं। फिलहाल, अर्पिता सरकार के खिलाफ लगाए गए आरोप जांच के अधीन हैं और उनकी पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी। एसटीएफ का कहना है कि मामले की जांच जारी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में जुटी हैं।

STF 2 22Scope News

यह भी पढ़े : पूर्ण शराबबंदी के बावजूद तस्करी जारी, कोर्ट ने शराब कारोबारी को सुनाई 8 साल की सजा

Commercial Advertisment

Danapur Railway Special Trains 2026: छठ के बाद घर लौटने की...

Danapur Railway Special Trains 2026, पटना: छठ महापर्व के बाद दूसरे राज्यों में लौटने वाले यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने...

Begusarai Liquor Smuggling Case: बखरी DCLR के बोर्ड वाली स्कॉर्पियो से...

Begusarai Liquor Smuggling Case: बिहार में शराब तस्करी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस की नजरों से बचने के लिए...

Bihar Chhath Puja 2026 Sunset Sunrise Time: छठव्रती ध्यान दें! बिहार...

Bihar Chhath Puja 2026 Sunset Sunrise Time, पटना: छठ महापर्व पर सूर्यदेव को अर्घ्य देने की तैयारी कर रहे व्रतियों के लिए मौसम विभाग...