खाद की आड़ में लाई जा रही 31.53 लाख की विदेशी शराब जब्त, चालक फरार

बक्सर : वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर शुक्रवार की शाम उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद की आड़ में छिपाकर लाई जा रही विदेशी शराब की खेप बरामद की। जब्त शराब की कीमत 31 लाख 53 हजार 600 रुपए बताई गई है। जांच शुरू होने से पहले ही कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया।

चेक पोस्ट प्रभारी के नेतृत्व में नियमित जांच के दौरान उत्तर प्रदेश की ओर से आ रहे सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस के कंटेनर को रोका गया – उत्पाद अधीक्षक

उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल के अनुसार, चेक पोस्ट प्रभारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में नियमित जांच के दौरान उत्तर प्रदेश की ओर से आ रहे सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस के कंटेनर को रोका गया। टीम ने चालक से दस्तावेज और इनवॉइस मांगे। जाम से बचने के लिए कंटेनर को किनारे लगाने को कहा गया, लेकिन चालक वाहन को करीब 50 मीटर आगे खड़ा कर फरार हो गया। इसके बाद सील कंटेनर का लॉक तोड़कर तलाशी ली गई। अंदर करीब 300 हरे रंग के पोटाश फॉस्फेट के डिब्बे मिले, जिनके पीछे हरियाणा निर्मित रॉयल ग्रीन ब्रांड की विदेशी शराब की 297 पेटियां छिपाई गई थीं।

Buxer Wine 1 22Scope News

पोटाश फॉस्फेट के डिब्बों में वेस्ट लिक्विड मिला है – अधिकारी

अधिकारियों के मुताबिक, पोटाश फॉस्फेट के डिब्बों में वेस्ट लिक्विड मिला है। आशंका जताई जा रही है कि शराब को छिपाने के लिए इनका इस्तेमाल किया गया था। नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Buxer Wine 2 22Scope News

यह भी पढ़े : फतेहपुर के जंगल से 3500 लीटर महुआ शराब बरामद, 21 बाइक जब्त, तस्कर फरार

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...

Engineers Day Bihar:बिहार में Engineers को सम्मान, 2047 तक समृद्ध प्रदेश...

पटना में अभियंता सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इंजीनियरों को सम्मानित किया। उन्होंने 2047 तक बिहार को समृद्ध प्रदेश बनाने का लक्ष्य...

 Farmer Registry Bihar:बिहार में 53 लाख किसानों की Farmer Registry तैयार,...

बिहार में 53 लाख से अधिक किसानों की Farmer Registry तैयार हो चुकी है। सरकार MSP, KCC और फसल बीमा समेत योजनाओं का लाभ...