अब तक दामोदर रोपवे  इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ओर से सरकार के नोटिस का कोई जवाब नहीं आया

रांची:त्रिकुट पहाड़, देवघर में एक्सीडेंट से तीन लोगों की मौत मामले में कोर्ट के स्वत संज्ञान की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई. मामले में राज सरकार की ओर से कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल किया गया.

कोर्ट को बताया गया त्रिकुट पर्वत पर रोपवे का संचालन करने वाली दामोदर रोपवे  इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है. उनसे पूछा गया है क्यों नहीं उनको काली सूची में डाल दिया जाए. लेकिन अब तक दामोदर रोपवे  इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ओर से सरकार के नोटिस का कोई जवाब नहीं आया है. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 11 जुलाई निर्धारित की है.

पूर्व की सुनवाई में मामले में बीआईटी मेसरा व सिंफर की ओर से कोर्ट को रिपोर्ट सौंपी गई थी. सिंफर की ओर से अधिवक्ता अभय प्रकाश ने पैरवी की. हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्र की की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में मामले की सुनवाई हुई.

बता दें कि त्रिकुट पहाड़ पर रोप वे में अप्रैल 2022 में एक दुर्घटना घटी थी. जिसमें 3 लोगों की जान चली गई थी. इस पर कोर्ट में स्वत: संज्ञान लिया था. समाचार पत्रों में यह बात आई थी की एक्सीडेंट से पहले सिंफर और बीआईटी मेसरा की रिपोर्ट थी कि रोप वे में प्रॉब्लम नहीं था. रोप वे  को ऑपरेटर ने चलाया था, जिससे दुर्घटना घटी थी.

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...