छात्रों ने रांची यूनिवर्सिटी में जड़ा ताला

रांची: रांची यूनिवर्सिटी में जड़ा ताला – नाराज छात्रों ने आज मंगलवार को रांची यूनिवर्सिटी में ताला जड़ दिया. आरयू से पासआउट छात्र सुबह 10 बजे अपनी मांगों को लेकर यूनिवर्सिटी पहुंचे थे. लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन से उनकी बात नहीं हो पायी. ऐसे में नाराज होकर छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन और स्टेट लाइब्रेरी के अपोजिट वाले गेट को बंद कर दिया. गेट पर ताला जड़ने से विश्वविद्यालय के  कर्मचारी व अन्य अंदर फंसे हैं.

ऐसे में आरयू के वीसी डॉ अजीत कुमार सिन्हा मेन गेट से बाहर निकल गये. बता दें कि सत्र 2017-20 और 2018-21 के छात्रों को एक जेनेरिक पेपर दिया गया था. जबकि नियमानुसार, ऑनर्स पेपर के साथ दो जेनेरिक पेपर का अध्ययन करना था. इतने सालों बाद यूनिवर्सिटी को अपनी गलती समझ आयी.

जिसके बाद यूनिवर्सिटी ने एक और जेनेरिक पेपर की परीक्षा लेने का फैसला किया है. इसको लेकर छात्रों में नाराजगी है. छात्रों का कहना है कि तीन-चार साल  फिर से स्नातक की परीक्षा देना संभव नहीं है. छात्रों की मांग है कि पूर्व के अंकों के आधार पर उन्हें ग्रेस मार्क्स देकर समय पर रिजल्ट प्रकाशित करें.

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...