सेशन लेट होने के विरोध में छात्रों का विरोध प्रदर्शन,आर्यभट्ट ज्ञान यूनिवर्सिटी

पटना : आर्यभट्ट ज्ञान यूनिवर्सिटी के छात्रों ने अपने सेशन लेट होने के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया. छात्रों ने कॉलेज के सामने यातायात को बाधित किया. छात्रों का आरोप है कि उनका सेशन 8 से 9 महीने तक लेट है और विश्वविद्यालय प्रशासन ऑनलाइन परीक्षा भी नहीं ले रहा है. जबकि फीस 8 महीने पहले जमा कर ली गयी है. लेकिन विश्वविद्यालय परीक्षा नहीं ले रहा है.

बता दें कि छात्र अपनी मांग को लेकर आज आर्यभट्ट ज्ञान यूनिवर्सिटी पहुंचे थे, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा कॉलेज के गेट को बंद कर दिया गया. जिसके विरोध में छात्र सड़कों पर उतर गए और प्रदर्शन करने लगे. इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए स्थानीय थाने की पुलिस प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और छात्रों को समझाने का प्रयास किया. पुलिस ने विश्वविद्यालय प्रशासन से बातें की. विश्वविद्यालय के मेन गेट को खोलने की मांग की. उसके बाद छात्रों के प्रदर्शन को सड़कों से हटाया गया. छात्रों को विश्वविद्यालय प्रशासन के पास वार्ता के लिए भेजा गया है.

रिपोर्ट : रॉबिन कुमार

Dr Ian Sinha Award: बिहार के लिए गर्व का पल! बाल...

Dr Ian Sinha Award, पटना: बिहार के शिवहर जिले के अंबा कला गांव से जुड़ी जड़ों वाले डॉ. इयान सिन्हा को बच्चों के स्वास्थ्य...

Prahlad Joshi Education: रटकर नहीं, समझकर पढ़ें विद्यार्थी! प्रल्हाद जोशी ने...

Prahlad Joshi Education, पटना: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विद्यार्थियों से केवल रटकर परीक्षा पास करने के बजाय विषयों को समझने और नए...

Bihar Education Minister: पटना में प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, शिक्षा...

Bihar Education Minister, पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने, अपने सपनों को पूरा करने और जीवन में...