अमन श्रीवास्तव को पहचानने वाला निकला रेकी करने वाला युवक

रांची: झारखंड पुलिस के लिए सिरदर्द बना श्रीवास्तव गिरोह का सरगना अमन श्रीवास्तव का रेकी करने वाला युवक उसका परिचित निकला. बुधवार को जब ट्राजिट रिमांड पर मुंबई से रांची लेकर पुलिस पहुंची तो एक युवक को रेकी करते हुए देखा गया जिसे एटीएस ने हिरासत में ले लिया. एटीएस की जब युवक से पुछताछ की तो पता चला कि युवक अमन श्रीवास्तव के पड़ोस में रहने वाला है. अमन को देखने के लिये आया था.
बताया जाता है कि यह वही युवक है, जो अमन श्रीवास्तव के मां को गोली लगने के बाद सबसे पहले हॉस्पीटल पहुंचाया था. हालांकि एटीएस की टीम युवक से पुछताछ कर रही है. बता दे कि गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को झारखंड एटीएस ने नवी मुंबई एटीएस के सहयोग से मुंबई के एक रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था. गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को गुरुवार को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया. जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. एटीएस अमन श्रीवास्तव को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है.
चतरा के कुम्बा गांव निवासी अमन श्रीवास्तव महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक सहित अन्य राज्यो से झारखंड के कोयला कारोबारियों से रंगदारी मांगता था.
श्रीवास्तव गैंग के मुखिया सुशील श्रीवास्तव के मारे जाने के बाद अमन श्रीवास्तव गैंग का लीडर बना था. अमन के पिता सुशील श्रीवास्तव को पांडेय गिरोह के शूटरों ने हजारीबाग कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी थी. अमन श्रीवास्तव पर झारखंड के विभिन्न थानों में 23 केस दर्ज हैं.
गिरोह के गुर्गे लेवी वसूलने के साथ-साथ हत्या जैसी जघन्य घटनाओं को भी अंजाम देता था. गिरोह के लिए वसूली करने वाले लोगों को अमन श्रीवास्तव कमीशन देता था.
 

Sita Soren Electricity Crisis: सड़क जाम में फंसीं सीता सोरेन का...

Sita Soren Electricity Crisis: बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम के दौरान पूर्व विधायक सह भाजपा...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं JPSC परीक्षा मामले में...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े और अनियमितता से जुड़े मामले में गिरफ्तार...

Mukesh Ambani Women Empowerment: ‘महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा’,...

Mukesh Ambani Women Empowerment: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत की प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा...