छठ पूजा पर Ranchi Railway Station पर बिहार और यूपी जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ी।
Google पर 22Scope चुनेंछठ पूजा पर बिहार और यूपी जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ है। रांची स्टेशन पर मौर्य एक्सप्रेस की जनरल बोगियों में यात्रियों को चढ़ाने के लिए RPF ने मोर्चा संभाला।
Ranchi Railway Station रांची: छठ पूजा के मद्देनजर बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। Ranchi रेलवे स्टेशन पर भी बुधवार को यात्रियों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। स्थिति यह है कि एसी कोच को छोड़ दें, तो स्लीपर और जनरल बोगियों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। कई यात्री दरवाजे पर लटककर सफर करने को मजबूर हैं। संबलपुर से गोरखपुर जाने वाली मौर्य एक्सप्रेस (15027) में भी यही स्थिति देखने को मिली। ट्रेन के रांची पहुंचते ही जनरल बोगियों में चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। हालांकि, मौके पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों ने मोर्चा संभालते हुए यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से ट्रेन में चढ़ाया।
Ranchi Railway Station: मौर्य एक्सप्रेस की जनरल बोगियों में भारी भीड़, छह मिनट लेट पहुंची ट्रेन
बुधवार शाम रांची Railway Station के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर मौर्य एक्सप्रेस के आने की उद्घोषणा 4:15 बजे की गई। ट्रेन अपने निर्धारित समय से छह मिनट की देरी से शाम 4:21 बजे स्टेशन पहुंची। उद्घोषिका लगातार यात्रियों को ट्रेन के कोच की स्थिति की जानकारी दे रही थी। बताया जा रहा था कि ट्रेन के आगे की ओर एसी कोच, बीच में स्लीपर कोच और आगे-पीछे दोनों तरफ जनरल कोच हैं।
इस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर दो पर धनबाद-रांची-दुमका एक्सप्रेस पहले से खड़ी थी। मौर्य एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से पहले ही जनरल बोगियों के आसपास बड़ी संख्या में आरपीएफ जवान तैनात कर दिये गये थे।
ट्रेन के रुकते ही प्लेटफॉर्म पर इंतजार कर रहे यात्री जनरल बोगियों में चढ़ने के लिए दौड़ पड़े। पहले से खचाखच भरी बोगियों में जगह बनाना यात्रियों के लिए मुश्किल हो रहा था। आरपीएफ जवानों ने काफी मशक्कत के बाद यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से कोच में चढ़ाया। जनरल बोगियां पूरी तरह भरी हुई थीं, जबकि आरक्षित स्लीपर और एसी कोच में अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति रही।
रांची रेलवे स्टेशन पर बिहार जाने के लिए बड़ी संख्या में यात्री मौर्य एक्सप्रेस का इंतजार करते दिखे।
Ranchi Railway Station: रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, RPF की तैनाती
छठ पूजा के दौरान बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए होल्डिंग एरिया के साथ निगरानी के लिए कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं।
स्टेशन के प्रवेश द्वार पर यात्रियों के सामान की स्कैनिंग की जा रही है। सभी यात्रियों को निर्धारित एंट्री गेट से ही स्टेशन में प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए डॉग स्क्वॉड और सुरक्षा बलों को भी तैनात किया गया है।
रेलवे प्रशासन का उद्देश्य स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ को रोकना तथा यात्रियों को सुरक्षित तरीके से ट्रेन तक पहुंचाना है।
Ranchi Railway Station: स्टेशन के बाहर बनाया गया वेटिंग एरिया, कतार में भेजे जा रहे यात्री
छठ महापर्व के दौरान ट्रेनों में उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रांची रेलवे स्टेशन के बाहर विशेष वेटिंग एरिया बनाया गया है। यहां यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। माइक के माध्यम से ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की जानकारी भी दी जा रही है।
यात्रियों को सीधे प्लेटफॉर्म पर जाने से रोककर पहले वेटिंग एरिया में बैठाया जा रहा है। ट्रेन के आने पर यात्रियों को कतारबद्ध तरीके से स्टेशन के अंदर भेजा जा रहा है। इस व्यवस्था का उद्देश्य एक साथ बड़ी संख्या में यात्रियों के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से होने वाली अव्यवस्था और भगदड़ जैसी स्थिति को रोकना है।
▶ 22Scope के YouTube चैनल पर देखें ताज़ा वीडियो खबरें
छठ पूजा के दौरान Ranchi Railway Station पर कौन सी ट्रेन में सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई?
मौर्य एक्सप्रेस (15027) जो संबलपुर से गोरखपुर जाती है, में सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। ट्रेन की जनरल बोगियों में इतनी भीड़ थी कि यात्रियों के पैर रखने की जगह भी नहीं थी।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए Railway Station पर क्या व्यवस्था की गई है?
स्टेशन के बाहर विशेष वेटिंग एरिया बनाया गया है जहां यात्रियों को बैठाया जाता है। ट्रेन के आने पर उन्हें कतारबद्ध तरीके से प्लेटफॉर्म पर भेजा जाता है ताकि भगदड़ की स्थिति न बने।
Ranchi Railway Station पर सुरक्षा व्यवस्था को कैसे मजबूत किया गया है?
RPF जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई है, डॉग स्क्वॉड को तैनात किया गया है, और स्टेशन के प्रवेश द्वार पर यात्रियों के सामान की स्कैनिंग की जा रही है। कंट्रोल रूम और होल्डिंग एरिया भी बनाए गए हैं।
Highlights


















