पूजा सिंघल न्यूरो संबंधित परेशानी, अभी रिम्स में ही रहेंगी

रांची: निलंबित आईएएस पूजा सिंघल का इलाज रिम्स में ही होगा. इसको लेकर होटवार सूत्रों का कहना है कि पूजा सिंघल को न्यूरो संबंधित परेशानी है. डॉक्टरों ने जो जांच पूजा सिंघल को लिखा है, वह रिम्स में फिलहाल नहीं हो रहा है. उन जांच को होटवार में भी कराना संभव नहीं है. इस कारण पूजा सिंघल को अभी रिम्स में ही रखने का निर्णय लिया गया है. रिम्स के चिकित्सक उन्हें जब तक फिट घोषित नहीं करते हैं, तब तक उन्हें कहीं बाहर या फिर होटवार वापस नहीं भेजा जाएगा.

पूजा सिंघल न्यूरो संबंधित परेशानी

पूजा सिंघल की तबीयत खराब होने पर होटवार जेल से रिम्स लाया गया था. सिर दर्द, चक्कर और बेचैनी की शिकायत पर 16 मई को रिम्स के पेईंग वार्ड में भर्ती कराया गया था. समस्या के हिसाब से उनको न्यूरोलाॅजी विभाग के डाॅक्टरों ने जांच की. जांच के बाद पूजा सिंघल को एमआरआई जांच का परामर्श दिया था, लेकिन मशीन खराब होने की वजह से जांच नहीं हो सकी थी.

होटवार स्थित बिरसा मुंडा जेल में है बंद
मनरेगा और माइनिंग घोटाला से जु़ड़े मनी लाॅन्ड्रींग मामले की आरोपी निलंबित आईएएस पूजा सिंघल रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा जेल में बंद है. सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जामानत की अवधि पूरी होने के बाद पूजा सिंघल ने इडी की कोर्ट में सरेंडर किया था.

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...